Skip to main content

1994 में भारतीय सिनेमा की दो दिग्गज अदाकाराओं ने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। यह हसीनाएं थीं ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन मगर क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या की वजह से सुष्मिता को घर पर खूब मार पड़ चुकी है? चलिए आपको दोनों अदाकाराओं से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

बात उस दौर की है, जब ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के आगे अच्छी-अच्छी मॉडल भी फेल थीं। कुछ लोग तो ब्यूटी पेजेंट्स में ऐश्वर्या के हिस्सा लेने के नाम से ही अपने कदम पीछे कर लिया करती थीं। हालांकि, एक अदाकारा ऐसी भी रहीं, जिन्हें मॉडलिंग का कोई ज्ञान नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने ऐश्वर्या को शिकस्त दे दी थी। ये अदाकारा थीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)।

पहले से ही मॉडलिंग की दुनिया का एक बड़ा नाम थीं, तब सुष्मिता बस अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं। 1994 की बात है। मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट (Miss India Beauty Pageant) था और इस ब्यूटी पेजेंट में ऐश्वर्या राय भी हिस्सा लेने वाली थीं।

ऐश्वर्या के नाम से डरीं 25 लड़कियां

ऐश्वर्या राय का नाम सुनकर एक-दो नहीं बल्कि 25 लड़कियों ने अपना नाम वापस ले लिया। जब यह बात सुष्मिता सेन को पता चली तो वह भी डर गईं और उन्होंने भी अपना फॉर्म वापस ले लिया था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने दिवंगत अभिनेता फारुख शेख के शो 'जीना इसी का नाम है' पर किया था।

सुष्मिता सेन ने भी पीछे खींच लिए थे कदम

फारुख शेख के शो में ने बताया था कि जब वह मिस इंडिया के लिए अपना फॉर्म जमा करने गई थीं, तब किसी ने उनसे कहा था, "'इस बार 25 लड़कियों ने मिस इंडिया से अपना नाम हटा लिया है, सोचो, तुम करना चाहती हो या नहीं?'" जब सुष्मिता ने शख्स से वजह पूछी, तब उन्होंने कहा, "इस बार ऐश्वर्या

 

मम्मी से पड़ी थी मार

सुष्मिता सेन ने कहा था, "मैंने कहा, 'मेरा भी फॉर्म वापस दे दीजिए। मुझे भी नहीं जाना। ऐश (ऐश्वर्या) को यह बात मालूम है, क्योंकि मैंने उन्हें यह बात बताई थी कि मैंने तो अपना फॉर्म फटाफट वापस ले लिया था। मैंने कहा- बहुत खूबसूरत हैं और बाकी सारी दुनिया उन्हें जानती है। मुझे नहीं जाना बस। मैं घर आ गई और जो जूते पड़े मुझे मम्मी से।"

लास्ट मिनट दी ऐश्वर्या को टक्कर

सुष्मिता सेन ने आगे बताया था, "उन्होंने कहा, 'यह क्या तरीका होता है? तुमने कोशिश से पहले ही हार मान ली। तो ठीक है जीतने दो, अगर तुम्हें लगता है कि वह सबसे खूबसूरत लड़की है तो उससे हारो ना और किसी से हार कर क्या फायदा। जाओ और जाकर अपना बेस्ट दो।' फिर गई मैं अगले दिन और लास्ट मिनट एंट्री हुई और फिर उसके बाद जो हुआ, वो मुझे आज तक याद है।"

 

सुष्मिता सेन ने बताया कि उन्हें नहीं लग रहा था कि वह ब्यूटी पेजेंट जीतेंगी। जब फर्स्ट रनर-अप में ऐश्वर्या राय का नाम आया तो वह इस बात के लिए रो दीं कि वह फर्स्ट रनर-अप भी नहीं बन पाईं। हालांकि, बाद में वह मिस इंडिया की विनर बनीं। उसी साल ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड और सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब भी जीता था।

News Category