Skip to main content

 उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता और गरीबों के कल्याण के लिए सदैव कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्की आपके परिवार के सदस्य हैं।

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि माेदी प्रधानमंत्री नहीं, आपके परिवार के सदस्य हैं। वे सदैव जनता व गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। वे गरीबों के बारे में सोचते हैं, इस कारण प्रधानमंत्री आवास योजना को पहली बार प्रधानमंत्री बनते ही प्रारंभ किया।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि कोई गरीब पक्का मकान से वंचित नहीं रहेगा। पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं। दो पहिया वाहन वालों को भी पीएम आवास मिलने लगा है।

उन्होंने पीएम आवास के लाभुकों को चाबी भी सौंपी। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा देवी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद बिद्युत बरण महतो, राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उपस्थित थे।