Skip to main content

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भमोरा थाने पर समाधान दिवस में जनसुनवाई कर शिकायतों का निस्तांतरण किया गया

बरेली समाचार

श्रीमान जिलाधिकारी बरेली एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय द्वारा थाना भमौरा बरेली पर "  *समाधान दिवस* " के अवसर पर जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया गया।
 
समाधान दिवस के दौरान उपस्थित नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याओं, तथा अन्य जनहित की शिकायतें प्रस्तुत की गई । महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

थाना किला पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बरेलीसमाचार
   
संक्षिप्त विवरण

वादिनी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त द्वारा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिनांक 11.05.2025 को मु0अ0स0 241/2025 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. बनाम शुभम उर्फ धनवान के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त की  पीडिता/अपह्रता को बरामद कर बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस के आधार पर अभियोग में धारा 64(2) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा यह रिजर्व पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

बरेली समाचार

पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली एवं पुलिस कार्यालय बरेली का किया गया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अवैध रूप से संचालित टैक्सी बसों के विरुद्ध कार्रवाई

बरेली समाचार 

जनपद बरेली में अवैध रूप से संचालित टैक्सी एवं बसों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कुल 30 वाहन ( जिसमें 28 अवैध टैक्सी व 02 डग्गामार बसों)  के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 07 दिवसीय (एक सप्ताह ) के लिये जनपद में अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बस स्टैंड, ईको, डग्गामार बसों के विरूद्ध कठौर कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु करने, अवैध वसूली को रोकने और आम जनता को जाम की समस्या से निजा़त दिलाने के उद्देश्य से चलाया गया है।

बरेली पुलिस द्वारा थाना देवरनिया के दो वांछित अभियुक्त मै कबाड के गिरफ्तार, चोरी का काफी सामान बरामद

बरेली समाचार 

थाना भोजीपुरा, बरेली पुलिस द्वारा थाना देवरनिया के चोरी के अभियोग के 02 वांछित अभियुक्त मय कबाड़ के गिरफ्तार। कब्जे से चोरी का एल्युमिनियम, विद्युत तार लगभग 50 कि० ग्रा०, 14 चैनल लोहा एवं 16 बी0 क्रास लोहा वजन करीब 350 किग्रा व 01 टैम्पो बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों को 50 AC हेलमेट एवं 04 इंटरसेप्टर मोटर साईकिलों का किया गया वितरण

बरेली समाचार

बरेली: आजश्रीअनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा जनपद बरेली के नगर क्षेत्र में यातायात के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थानो पर नियुक्त यातायात कर्मियों को ड्यूटी के दौरान धूप/गर्मी से बचाव एवं यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय उ0प्र0 से प्राप्त 50 टेम्प्रेचर कंट्रोल डिवाइस (AC हेलमेट) एवं 04 इंटरसेप्टर मोटर साईकिलों को विधि-विधान के साथ पूजा कर यातायात पुलिस कर्मियों को वितरित एवं इंटरसेप्टर मोटर साईकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।