तनाव: हाई अलर्ट पर बरेली पुलिस... एसएसपी ने बनाईं विशेष टीमें, शहर से देहात तक कड़ी चौकसी
बरेली समाचार
पाकिस्तान से तनातनी के बीच पूरे यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है। बरेली में एसएसपी ने जिले की सीमा और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाई हैं।
पाकिस्तान से तनातनी के बीच बरेली पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी है। एसएसपी ने जिले की नाकाबंदी करते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है और विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों को विशेष जरूरत पर ही अवकाश दिया जा रहा है।
Bareilly: हाउस टैक्स आपत्तियों का निस्तारण धीमा, भवन स्वामी हो रहे परेशान
बरेली RGA न्यूज़: नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग की लापरवाही के कारण बिलों को लेकर आईं आपत्तियों का निराकरण कई माह तक अटकाया जा रहा है। इसको लेकर पार्षद ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा है कि लोग परेशान हो रहे हैं और राजस्व की क्षति हो रही है
रहपुरा रोड़ पर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
बरेली फतेहगंज पश्चिमी मुदितप्रताप सिंह
बरेली में जमीन एग्रीमेंट कर 8.25 लाख हड़पने का मामला, एसएसपी के आदेश पर ओमेन्द्र व शफ्फन के खिलाफ एफआईआर
बरेली अवधेश शर्मा
बरेली: सुभाषनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति से जमीन का सौदा कर लाखों की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बावजूद न तो बैनामा किया गया और न ही एडवांस दिए गए रुपये लौटाए गए। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उ०प्र० पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलाओं का शानदार प्रदर्शन ADG ने शील्ड व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी
बरेली अवधेश शर्मा
जनपद मेरठ में दिनांक 28-04-2025 से दिनांक 01-05-2025 तक आयोजित द्वितीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन, योगा प्रतियोगिता-2025 में बरेली जोन की पुरूष एवं महिला टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर शील्ड व मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कलाम के सिपाही पत्रकारों का किया सम्मान
बरेली समाचार
जिला कांग्रेस कमेटी बरेली की ओर से आज चौपला रोड स्थित रोटरी भवन पर एक सम्मान समारोह हुआ जिसमें क़लम के सिपाहियों का पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी , महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट , निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ,पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने शाल, स्मृति चिन्ह डायरी, कलाम देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व महापौर प्रत्याशी ,प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने किया ।
- Read more about जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने कलाम के सिपाही पत्रकारों का किया सम्मान
- Log in to post comments
- 3 views
बरेली रेंज के नए आईजी अजय साहनी ने संभाला चार्ज, कहा- साइबर क्राइम की रोकथाम प्राथमिकता
आईजी अजय कुमार साहनी
बरेली समाचार
बरेली रेंज के नए आईजी अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने बुधवार रात बरेली पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसर ने उनका स्वागत किया।
बरेली रेंज के नवागत आईजी अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात बरेली पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसर ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद नवागत आईजी बृहस्पतिवार को सुबह मीडिया से मुखातिक हुए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
बरेली: उत्तरकाशी के हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत, चारधाम यात्रा पर गई थीं दोनों
बरेली समाचार
बरेली के आलमगीरीगंज निवासी मां-बेटी चारधाम यात्रा पर निकली थीं। गंगोत्री से यमुनोत्री जाते वक्त उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।