Skip to main content

Shivaji Statue Collapse: जिलाधिकारी का तबादला, डिमोशन भी हुआ; शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर शिंदे सरकार का एक्शन

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी किशोर एस तावड़े का अचानक तबादला कर दिया गया है। उनका डिमोशन भी किया गया है। किशोर एस तावड़े की जगह पर हाफकिन बायो-फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल ए. पाटिल को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Jammu Kashmir Election 2024: भाजपा और पीडीपी फिर आएंगे साथ? महबूबा मुफ्ती ने गठबंधन को लेकर दिया बयान

मंगलवार को जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के आरोपों को खारिज करते हुए हमला बोला है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस सिर्फ सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ती है और 1947 से वह ऐसा ही करती आ रही है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार किया। उन्होंने कहा कि पीडीपी का भाजपा से कोई संपर्क नहीं है और होगा भी नहीं।

देश के दो राज्यों में कहर बरपा रही बारिश, अब तक 323 ट्रेनें रद्द; 30 से ज्यादा लोगों की मौत

देश के दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। बारिश के कारण अब तक 323 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा लाखों लोग बेघर भी हुए हैं। कई शहरों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

महिला को 30 साल बाद मिला इंसाफ, पति ने शादी के बाद दे दिया था तलाक; अब कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?

एक फैमिली कोर्ट से बार-बार तलाक मंजूर किए जाने के खिलाफ एक महिला की कानून लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट में दस्तक देने पर सर्वोच्च अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। अब तलाक की पहली डिक्री मंजूर करते हुए कोर्ट ने कहा पति को तीन महीने के अंदर 30 लाख रुपये पर सात प्रतिशत ब्याज के साथ 3 अगस्त 2006 से अब तक के हिसाब से गुजारा भत्ता देना होगा।

Kolkata Doctor Rape and Murder Case: 'अगर उसे पोर्न देखने की आदत न होती...'; जेल, जमानत और फिर से रेप पर क्‍या बोले एक्‍सपर्ट?

कोलकाता दुष्कर्म कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के बाद एक बार फिर से दुष्कर्म संस्कृति पोर्न और जमानत प्रक्रिया पर बहस छिड़ गई है। समाजशास्त्री डॉ. ऋतु सारस्वत से बातचीत में जानिए कि पोर्न वीडियो कैसे दुष्कर्म को बढ़ावा देते हैं और जमानत प्रक्रिया अपराधियों को संरक्षण देती है। 

कोलकाता में हुई दुष्कर्म की घटना की अंतहीन पीड़ा से पूरा देश आहत है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। यक्ष प्रश्न यह है कि क्या ऐसी घटना पहली बार घटित हुई है? इसका उत्तर हम सभी के पास है।

RRB Recruitment 2024: रेलवे में 11558 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन; ये रहा Apply Link

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न जोन में कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Kolkata doctor rape-murder case: देश में कड़े कानून हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट भी; फिर क्‍यों नहीं लग रहा अपराध पर अंकुश?

कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने को मजबूर कर दिया है। इस खबर में महिलाओं के खिलाफ अपराध को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के बारे में जानिए