Skip to main content

IND vs BAN Test: बांग्‍ला टाइगर्स को हराने के लिए 'पंजाबी पुत्‍तर' ने कसी कमर, नेट्स में ही दिखा दिया ट्रेलर

पाकिस्‍तान को क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद अब बांग्‍लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे भारत दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इस सीरीज के लिए भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमर कस ली है। उन्‍होंने सीरीज से पहले तैयारी शुरू कर दी है।

पाकिस्‍तान को क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद अब बांग्‍लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे भारत दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी।

सिखों से जुड़े सैफ अली खान के सीन ने देशभर में काटा था बवाल, IC 814 से पहले लोगों के निशाने पर रहीं ये सीरीज

एक्टर विजय वर्मा के वेब शो आईसी 814 द कंधार हाईजैक को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आतंकियों के जो नाम दिखाए गए हैं उस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। हालांकि ओटीटी पर मौजूद ये पहली सीरीज नहीं है जिस पर इतना विवाद है। इसके पहले नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम वगैरह के कुछ ऐसे शो रहे हैं जिनकी रिलीज से बवाल काटा था।

नेटफ्लिक्स की 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में आतंकियों के नाम को लेकर विवाद है। कोर्ट की तरफ से नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड और मेकर्स को नोटिस भेजा गया कि शो में आतंकियों के असली नाम को बताया जाए, न कि शंकर और भोला के नाम से उनके किरदार दिखाए जाएं।

Honda की कारों पर मिल रहा 1.14 लाख रुपये की बचत का मौका, City, Amaze और Elevate पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स

वाहन‍ निर्माता Honda की ओर से कई बेहतरीन कार और एसयूवी की भारतीय बाजार में बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से इस महीने में अपनी कारों पर बेहतरीन ऑफर्स को दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले Great Honda Fest को भी शुरू कर दिया है। किस गाड़ी पर इस महीने क्‍या ऑफर मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।

अगर September 2024 में Honda की किसी गाड़ी को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो किस कार और एसयूवी पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले Great Honda Fest में कंपनी क्‍या ऑफर दे रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पीछे से जूते क्यों मार रहे हो? हिम्मत है तो सामने आओ...फिर बताता हूं'; MVA पर भड़के अजित पवार

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर MVA नेता लगातार शिंदे सरकार पर हमलावर है और सीएम और डिप्टी सीएम को आड़े हाथ ले रहे हैं। इसको लेकर महाविकास अघाड़ी ने तो राज्यभर में विरोध प्रदर्शन भी किया जिसपर अब एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार ने पलटवार किया है। उन्होंने उद्धव को इशोरों-इशोरों में चुनौती दी है।

Kolkata Doctor Case: कोलकाता के बोबाजार में धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर, दुष्कर्म और हत्याकांड में न्याय की मांग

कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों के मार्च को रोक दिया। इसके बाद सभी डॉक्टरों ने रात में ही बोबाजार में डेरा डाल दिया। जूनियर डॉक्टर लगातार महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इस मामले में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप को CBI ने क्यों दबोचा, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन, गिरफ्तार 3 और साथी कौन?

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को सीबीआई ने लंबी पूछताछ और पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन अन्य साथियों को भी अरेस्ट किया गया है। 24 अगस्त को सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की थी।

कोलकाता कांड पर टीएमसी नेताओं के बिगड़े बोल, अब अभिषेक बनर्जी ने दी सलाह; सोशल मीडिया पर लिखा संदेश

कोलकाता में महिला डॉक्टर हत्याकांड में तृणमूल कांग्रेस अपने नेताओं के बिगड़े बोल से बैकफुट पर है। पार्टी ने पीड़िता के पिता से अपनी गलती मानी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सभी नेताओं से गलत बयानबाजी न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।