Late Trains: दिल्ली से बिहार और साउथ इंडिया जाने वाली कई ट्रेनें लेट, लिस्ट में और भी रेल गाड़ियां शामिल
Train Late देश भर में भारी बारिश के कारण अभी दिल्ली से बिहार और दक्षिण भारत को जाने वाली कई ट्रेनें देरी से रवाना हो रही है। जिस कारण से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस (05284)-साढ़े चार घंटे के विलंब से सुबह सात की जगह पूर्वाह्न 11.30 बजे चलेगी। देखें पूरी लिस्ट।
नई दिल्ली। वर्षा के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक परेशान दक्षिण व पश्चिम दिशा के यात्रियों को हो रही है। दक्षिण व पश्चिम की तरफ से आने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से दिल्ली पहुंच रही हैं।
शूटआउट एट नरेला: स्पेशल सेल की बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार; व्यापारी को बंधक बना मांगी थी फिरौती
दिल्ली के नरेला में आज सुबह स्पेशल सेल की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने नरेला के एक व्यापारी को बंधक बनाकर फिरौती मांगी थी। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों से एक बाइक एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
दिल्ली। दिल्ली के नरेला में स्पेशल स्टाफ का बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुआ। जिसके बाद बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलियां चली। एक बदमाश को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाश पकड़ा। बदमाशों ने नरेला के व्यापारी को बंधक बना कर फिरौती मांगी थी।
Patna Airport: नेपाल और थाईलैंड समेत 5 देशों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, तेजी से चल रहा नए टर्मिनल का काम
अपने लक्ष्य से दो वर्षों की देरी से पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल के फरवरी 2025 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। संभावना है कि मार्च 2025 से ही नेपाल के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है। इसमें इमीग्रेशन और कस्टम काउंटर के लिए भी जगह होगी। यहां दोनों मंजिलों पर काउंटर होंगे। अधिकारियों और कर्मियों के बैठने के लिए कमरे भी बनाए जा रहे हैं।
पटना। पटना में नए टर्मिनल का निर्माण चल रहा है। अगले साल तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद, पटना से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत हो सकती है।
Bihar Politics: RJD ने बीमा भारती का कर दिया प्रमोशन, दे दी बड़ी जिम्मेदारी; कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पूर्णिया के रुपौली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक बीमा भारती को आरजेडी ने बड़ा गिफ्ट दिया है। पार्टी ने बीमा भारती का प्रमोशन करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया है। बीमा भारती ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरा जदयू से इस्तीफा देकर राजद ज्वॉइन की थी। अब यह महत्वपूर्ण पद मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
Kaimur News: बस में सीट के नीचे मिले 4 पैकेट; पुलिस ने जब खोला तो मचा हड़कंप; आरोपी को थाने लेकर आई पुलिस
बिहार के कैमूर में एनएच पर पुलिस ने बस से एक तस्कर को 10.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को थाना लेकर आई है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तस्करी की खबर लगते ही वाहनों की जांच शुरू कर दी थी इसी क्रम में बस में भी छापेमारी हुई जिसके बाद गांजा के चार पैकेट
दुर्गावती (कैमूर)। कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने बस में बैठ कर जा रहे एक तस्कर को 10 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर आलोक रंजन कुमार उर्फ कल्लू पिता बजरंगी पासवान ग्राम भेलमा थाना कुदरा का निवासी है।
Jehanabad News: जहानाबाद में बिजली विभाग की करतूत, मृत व्यक्ति पर ठोका मुकदमा; 40 हजार का जुर्माना भी लगाया
जहानाबाद के बिजली विभाग की करतूत सामने आई है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। विभाग ने मृत व्यक्ति के नाम पर मुकदमा लगाकर जुर्माना ठोंक दिया है। यह मामला बिजली चोरी का बताया जा रहा है। पति पर मुकदमा और जुर्माना ने पत्नी की की हालत और खराब कर दी है। शिवाजी सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र पत्नी से मांगा गया है।
जहानाबाद: बिजली विभाग का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। दरअसल, विभाग द्वारा लगभग छह साल पहले मृत हो चुके एक व्यक्ति पर बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दायर करने के साथ-साथ 40 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
मैनपुरी: छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने वाला शिक्षक नरेंद्र यादव जेल भेजा, लड़कियाें को गलत तरीके से छूता था
मैनपुरी एक गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा कई दिन से गुमशुम रह रही थी। पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं देती थी। छह छात्राओं के साथ अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया। हालांकि प्राथमिकी में अश्लील वीडियो दिखाने और अन्य छात्राओं के साथ छेड़खानी को लेकर कोई उल्लेख नहीं किया गया है।