Skip to main content

Vande Bharat Train: आगरा से उदयपुर का सफर अब साढ़े आठ घंटे में; तीसरी वंदे भारत का संचालन शुरू, ये है किराया

सप्ताह में तीन दिन के लिए चलने वाली उदयपुर वंदे भारत से 613 किलो मीटर का सफर आठ घंटे 45 मिनट में पूरा होगा। ये ट्रेन सोमवार गुरुवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए पानी की बोतले और खाने पीने का प्रबंध है। इस ट्रेन के संचालित होने से आगरा से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। 

सपा विधायक अतुल प्रधान ने अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा; मेरठ CMO बोले, कुर्सी छोड़ दूंगा पर

सरधना विधायक अतुल प्रधान ने धरना देकर 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपा विधायक ने सरकारी अस्पतालों में बदहाल चिकित्सा सुविधाओं और निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। सपा विधायक ने कहा कि दस अक्टूबर तक यदि दी मांगों पर एक्शन नहीं होता है तो वे आंदोलन करेंगे। सीएमओ ने कहा कि अवैध अस्पतालों लैब पर अभियान चलता है।

अपराधियों की सजा पर‍िवार को नहीं मि‍लनी चाह‍िए', बुलडोजर एक्‍शन पर SC की ट‍िप्‍पणी के बाद मायावती का बयान

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा क‍ि बुलडोजर का इस्तेमाल अब सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए। उन्‍होंने ये भी कहा क‍ि उचित तो यही होगा कि बुलडोजर का इस्तेमाल करने की जरूरत ही ना पड़े क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत् भी निपटा जा सकता है। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर जस्टिस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने के लिए अयोध्‍या से भेजे गये SDO केएन सुधीर, नये स‍िरे से बन रही रणनीत‍ि

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार देर रात करीब 12 बजे भेड़िये ने एक और बच्ची को अपना शिकार बनाया। आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए अयोध्या वन प्रभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन सुधीर को भेजा गया है। इससे पहले उन्होंने तेंदुए को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। 

'भारत परमाणु हमला करने वाला है; सिर्फ कैटरीना कैफ के पास जानकारी', पाकिस्तान का Mock Interview वायरल

पाकिस्तान में सैन्य सर्विसेज की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग संस्थान का मॉक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इंटरव्यू लेने वाले ने एक सैन्य सर्विसेज की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी से बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से जुड़ा ऐसा सवाल किया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग मजाकिया अंदाज में इंटरव्यू की क्लिप साझा कर रहे हैं।

मैं सुरक्षित हूं', AP Dhillon ने कनाडा वाले घर पर हुई फायरिंग के बाद किया पहला पोस्ट

Salman Khan के मुंबई स्थित फायरिंग के बाद एक और सेलिब्रिटी के घर पर फायरिंग हुई है। हाल ही में एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के कनाडा वाले घर पर शॉट फायर हुआ जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई। फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि अब वह कैसे हैं।

 इंडो-कैनेडियन सिंगर एपी ढिल्लों  के घर पर हुई फायरिंग ने हर किसी को चौंका दिया है। रविवार की रात सिंगर के कनाडा में स्थित घर पर फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल रोहित गोदारा ने ली है। फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों का इसको लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है।

Meerut News: JE के बेटी का अपहरण कर मांगी फिरौती, एनकाउंटर दो बदमाशाें को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

जल निगम के कर्मचारी और जेई के पूर्व चालक ने मिलकर रची थी अपहरण की पटकथा। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है कांबिंग के दौरान तीसरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व चालक को एक साल पहले 50 हजार की चोरी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया था। बदमाशाें ने पुलिस का शिकंजा कसने पर पकड़ छोड़ दी थी।

मेरठ।  जल निगम के अवर अभियंता महबूब से मोटी रकम वसूलने के लिए बेटी मायशा को अगवा किया था। जेई के पूर्व चालक आकाश ने अपने साले अजय और दोस्त राजू के साथ मिलकर अपहरण की प्लानिंग की थी। राजू भी जल निगम में जेई की कार का चालक है।