Skip to main content

वाहन‍ निर्माता Honda की ओर से कई बेहतरीन कार और एसयूवी की भारतीय बाजार में बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से इस महीने में अपनी कारों पर बेहतरीन ऑफर्स को दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले Great Honda Fest को भी शुरू कर दिया है। किस गाड़ी पर इस महीने क्‍या ऑफर मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।

अगर September 2024 में Honda की किसी गाड़ी को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो किस कार और एसयूवी पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले Great Honda Fest में कंपनी क्‍या ऑफर दे रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda City पर लाखों की होगी बचत

होंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को September 2024 में खरीदने पर सबसे ज्‍यादा बचत की जा सकती है। होंडा सिटी पर इस महीने 1.14 लाख रुपये के ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके साथ ही Honda City के e:HEV हाइब्रिड वर्जन को खरीदने पर भी 90 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

News Category