Ahmedabad Doctor Strike: अहमदाबाद में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार से की ये मांग
गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लगभग 1200 रेजिडेंट डॉक्टर भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अधिकारियों की तरफ से हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था करने के बावजूद सेवाएं प्रभावित हुईं मरीजों और परिजनों ने असवारा स्थित सुविधा केंद्र में लंबे इंतजार की शिकायत की। रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार जब तक कोई समाधान नहीं मिल जाता है वे हड़ताल पर रहेंगे।
Who is Nitesh Kumar? IIT ग्रेजुएट ने पेरिस में लहराया परचम, भारत को पैरालंपिक्स में दिलाया गोल्ड मेडल
भारत के नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। नितेश कुमार ने बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स में एसएल3 वर्ग के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्स में भारत के लिए बैडमिंटन में पहला मेडल भी जीता। पता हो कि नितेश कुमार आईआईटी मंडी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।
भारत के नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत लिया। नितेश कुमार ने सोमवार को बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के एसएल3 वर्ग के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को मात देकर गोल्ड मेडल जीता।
West Bengal: 10 दिन के अंदर फांसी, मदद करने पर पांच साल की कैद; दुष्कर्मियों के लिए ममता सरकार के नए बिल में क्या है खास?
कोलकाता दुष्कर्म और हत्याकांड को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच बंगाल की ममता सरकार दुष्कर्मियों को सख्त सजा दिलाने के लिए नया विधेयक लेकर आ रही है। राज्य सरकार की ओर से इस विधेयक को मंगलवार को बंगाल विधानसभा में पेश किया जाएगा। सदन से पारित कराने के बाद बिल राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। जानिए इस बिल में क्या है खास।
कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के मद्देनजर बंगाल सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा सुनिश्चित करने के लिए संशोधन विधेयक लाने जा रही है।
SC On Caste Census: जाति जनगणना पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब केंद्र सरकार के पाले में गेंद
जातिगत जनगणना का मुद्दा पूरे देश में विपक्ष उठा रहा है। अब इसे लेकर दाखिल एक याचिका पर विचार करने से देश की शीर्ष अदालत ने इंकार कर दिया है। पी. प्रसाद नायडू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसमें सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराने की मांग की गई थी। हालांकि अदालत की अनुमति के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली।
Paris Paralympics 2024: नितेश कुमार ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को रौंदा
पेरिस पैरालंपिक 2024 के 5वें दिन योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। इसके कुछ समय बाद ही भारत की मेडल टेली में इजाफा हुआ। बैडमिंटन प्लेयर नितेश कुमार ने मेंस एकल SL3 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 9वां और दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया था।
J&K Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 6 उम्मीदवारों की पहली सूची, वैष्णो देवी से चुनाव लड़ेंगे भूपेंद्र जामवल
JK Election 2024 जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 6 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कड़ा को मैदान में उतारा है। रियासी सीट से मुमताज खान को टिकट दिया है। जम्मू-कश्मीर में इस बर तीन चरणों में 18 25 01 अक्टूबर को मतदान होगा।
एक पैर रेल में होता है और दूसरा जेल में', भाजपा के सदस्यता अभियान में पीएम मोदी ने सुनाया पुराना किस्सा
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अभियान को हरी झंडी दिखाई और पार्टी के पहले सदस्य बने। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पार्टी से जुड़े कई पुराने किस्सों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कभी वह भी दीवारों पर कमल पेंट किया करते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पहले सदस्य बने। भाजपा ने इस सदस्यता अभियान को "संगठन पर्व - सदस्यता अभियान 2004" नाम दिया गया है।