Skip to main content

उत्‍तराखंड में चोरी हो रहे महिलाओं के इनर वियर, गंदा काम कर वापस फेंके घर के बाहर

उत्‍तराखंड में चोरी हो रहे महिलाओं के इनर वियर, गंदा काम कर वापस फेंके घर के बाहर 

उत्‍तराखंड में महिलाओं के इनर वियर चोरी कर उन्हें दूषित किए जाने के मामले सामने आए हैं। महिलाओं ने थाने में दी तहरीर में बताया कि नहाने के बाद सुखाने के लिए बाहर टांगे गए उनके इनर वियर लगातार चोरी हो रहे थे। थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस 74 की धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

फरीदाबाद में गृह मंत्रालय के रिटायर्ड अफसर से ठगी, प्लॉट देने के नाम पर हुई आठ लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

फरीदाबाद में गृह मंत्रालय के रिटायर्ड अफसर से ठगी, प्लॉट देने के नाम पर हुई आठ लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

गृह मंत्रालय से सेवानिवृत्त एक अधिकारी के साथ प्लॉट देने के नाम पर 8 लाख 38 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में गृह मंत्रालय को शिकायत भेजी गई तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्लॉट एफएनजी रोड के पास बताया गया था।

Haryana Election: करनाल या लाडवा से चुनाव लड़ने को लेकर CM सैनी ने नहीं खोले पत्ते, BJP हाईकमान पर छोड़ा फैसला

Haryana Election: करनाल या लाडवा से चुनाव लड़ने को लेकर CM सैनी ने नहीं खोले पत्ते, BJP हाईकमान पर छोड़ा फैसला

हरियाणा में तीसरी बार सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से लगी है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय किए जा चुके हैं लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी कहां से चुनाव लड़ेंगे भाजपा ने इसके लिए पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा था कि सीएम सैनी लाडवा सीट से मैदान में उतर सकते हैं।

Haryana Election 2024: कांग्रेस अभी तक फाइनल नहीं कर सकी प्रत्याशी, स्क्रीनिंग कमेटी दो दिन और करेगी मंथन

Haryana Election 2024: कांग्रेस अभी तक फाइनल नहीं कर सकी प्रत्याशी, स्क्रीनिंग कमेटी दो दिन और करेगी मंथन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में अभी भी उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दिल्ली में चार दिन से चल रही स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगभग दो दर्जन सीटों के लिए नाम फाइनल कर लिए गए हैं। अभी भी कुछ सीटों पर मंथन बाकी है। बता दें कि 90 सीटों पर टिकट के लिए कुल 2556 आवेदन आए हैं। 

Haryana Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दिग्विजय चौटाला को भेजा नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला

Haryana Election: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दिग्विजय चौटाला को भेजा नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हैं। इस बीच आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में डबवाली विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी ने जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दिग्विजय चौटाला पर आचार संहिता के बावजूद गांवों में लाइब्रेरियों का शुभारंभ करने का आरोप है।

Haryana Election 2024: रामकुमार गौतम समेत कई विधायक बीजेपी में शामिल, जींद रैली में हजपा प्रमुख की पत्नी ने भी थामा कमल

Haryana Election 2024: रामकुमार गौतम समेत कई विधायक बीजेपी में शामिल, जींद रैली में हजपा प्रमुख की पत्नी ने भी थामा कमल 

हरियाणा चुनाव से पहले जजपा के कई विधायक पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जींद रैली में कई विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। हजपा प्रमुख की पत्नी शक्ति रानी ने भी कमल थाम लिया। रामकुमार गौतम काफी समय से दु्ष्यंत चौटाला के खिलाफ चल रहे थे।। उन्होंने कल ही इस्तीफा दिया था। आज वे बीजेपी में शामिल हो गए।

Punjab News: बदले बदले से सरकार नजर आते हैं! राज्यपाल कटारिया और CM मान के संबंधों में झलकने लगी मिठास

Punjab News: बदले बदले से सरकार नजर आते हैं! राज्यपाल कटारिया और CM मान के संबंधों में झलकने लगी मिठास

पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान के रिश्तों में मिठास झलकने लगी है। नए राज्यपाल कटारिया और सीएम भगवंत मान साथ- साथ चल रहे हैं। शनिवार को दोनों ने पत्नियों सहित दरबार साहिब दुर्ग्याणा मंदिर व जलियांवाला बाग में शीश नवाया। गवर्नर और सीएम के बीच इस गर्मजोशी भरे रिश्ते से पंजाब के लिए शुभकारी होगा।