Haryana Election 2024: रामकुमार गौतम समेत कई विधायक बीजेपी में शामिल, जींद रैली में हजपा प्रमुख की पत्नी ने भी थामा कमल
हरियाणा चुनाव से पहले जजपा के कई विधायक पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जींद रैली में कई विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए। हजपा प्रमुख की पत्नी शक्ति रानी ने भी कमल थाम लिया। रामकुमार गौतम काफी समय से दु्ष्यंत चौटाला के खिलाफ चल रहे थे।। उन्होंने कल ही इस्तीफा दिया था। आज वे बीजेपी में शामिल हो गए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज (रविवार) जींद में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान जजपा विधायक रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग व पूर्व मंत्री अनूप धानक भाजपा में शामिल हो गए।
अंबाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा भी बीजेपी में शामिल हुईं। शक्ति रानी हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं, जिनके बेटे कार्तिकेय शर्मा भाजपा के सहयोग से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा में पहुंचे हैं।
- Log in to post comments