Himachal: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला, आधी रात मरीज बनकर आए बदमाशों ने की तोड़फोड़; एक दबोचा
Himachal: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर हमला, आधी रात मरीज बनकर आए बदमाशों ने की तोड़फोड़; एक दबोचा
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के प्रशिक्षु डॉक्टरों पर कार सवार हमलावरों ने शनिवार आधी रात को हमला कर दिया। इससे एक प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हुआ है। हमलावर मरीज बनकर अस्पताल परिसर में आए थे। इससे मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी चकमा खा गए। एक हमलावर को दबोच लिया। तीन अन्य फरार हो गए।
Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला
Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि पाने वालों की पात्रता की जांच के निर्देश दिए हैं। पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करने वाली महिलाओं को राशि लौटानी होगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। अभी तक आठ लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं जिनमें से 54 हजार नई महिलाओं को यह राशि मिल रही है।
जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर किया गया डायवर्ट; सभी यात्रियों को उतारा गया
जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर किया गया डायवर्ट; सभी यात्रियों को उतारा गया
विमान को आनन-फानन नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों को उतारने के बाद विमान की गहन जांच की गई। इंडिगो एयरलाइन ने खुद ही यह जानकारी साझा की। फ्लाइट जबलपुर से हैदराबाद जा रही थी। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी। हालांकि जांच में यह अफवाह निकली थी।
कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ खा लिया जहर, दो बेटों और पत्नी समेत चारों की मौत
कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ खा लिया जहर, दो बेटों और पत्नी समेत चारों की मौत
कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना में नेता के बड़े बेटे नीरज की सिम्स में उपचार के दौरान सबसे पहले मौत हो गई। बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान सभी के हालात और गंभीर होते चले गए सुबह होने तक तीनों की मौत हो गई।
Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई के कारोबारी से वसूले 50 लाख, 1 माह पहले की थी किडनैपिंग की प्लानिंग
Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई के कारोबारी से वसूले 50 लाख, 1 माह पहले की थी किडनैपिंग की प्लानिंग
मुंबई के एक कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर पहले तो अपहरण किया गया और फिर फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये वसूले गए। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो पता चला कि इस घटना को अंजाम देने वाली महिला कारोबारी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं इनमें महिला और उसका पति भी शामिल हैं।
Excise Constable Recruitment: उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में दो दिनों में छह की मौत, 100 से ज्यादा बेहोश
Excise Constable Recruitment: उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में दो दिनों में छह की मौत, 100 से ज्यादा बेहोश
झारखंड में उत्पाद विभाग में सिपाही भर्ती के लिए आयोजित की गई दौड़ में बीते दो दिनों में छह अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार इस दौरान 100 से ज्यादा अभ्यर्थी बेहोश भी हो गए। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान ले लिया है। इसके साथ ही दौड़ के समय में भी बदलाव कर दिया गया है।
Uttarakhand: चमोली में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने तोड़ीं कई दुकान; पुलिस तैनात
Uttarakhand: चमोली में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने तोड़ीं कई दुकान; पुलिस तैनात
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीडि़ता ने पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। वहीं घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस जांच में जुट गई है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वह आरोपित को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।