Skip to main content

महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को राहत नहीं, HC ने पूर्व सांसद से पूछे ये सवाल

महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को राहत नहीं, HC ने पूर्व सांसद से पूछे ये सवाल 

दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बृजभूषण से सवाल पूछा और उनके वकील को नोट तैयार करने का आदेश दिया है। महिला पहलवानों द्वारा उत्पीड़न के मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर को चुनौती देते हुए बृजभूषण सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Gujarat Flood : वडोदरा में घर की छत पर पहुंच गया मगरमच्छ, बाढ़ से लोगों के हालात खराब

Gujarat Flood : वडोदरा में घर की छत पर पहुंच गया मगरमच्छ, बाढ़ से लोगों के हालात खराब

गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश से हालात खराब हैं। बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वडोदरा में एक घर की छत पर मगरमच्छ देखा गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। दूसरी ओर विश्वामित्री नदी के किनारों को तोड़कर आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश करने के बाद वडोदरा के कई निचले इलाकों में भारी बाढ़ आ गई।

Rivaba Jadeja:- बाढ़ के पानी में उतरकर सर जडेजा की विधायक पत्नी ने बचाई लोगों की जान, लोग बोले- लीडर हो तो ऐसा

गुजरात के कई शहरों में पानी कई फुट तक भर चुका है। भारी बारिश के चलते अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तक की सेना की तीन टुकड़ियां बचाव अभियान में लगी हैं। इस बीच क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर उत्तर से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा का एक वीडियो सामने आया है।

 जामनगर। गुजरात में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो रखे हैं। कई शहरों में पानी कई फुट तक भर चुका है। भारी बारिश के चलते अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यहां तक की सेना की तीन टुकड़ियां बचाव अभियान में लगी हैं। 

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही NCP, क्या है वजह?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही NCP, क्या है वजह?

महाराष्ट्र की सत्ता में शामिल डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी एनसीपी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में एनसीपी ने प्रदर्शन का फैसला लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में मौन धरना आयोजित किया जा रहा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने सभी नेताओं से इसमें हिस्सा लेने को कहा है।

कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन दहशतगर्द ढेर, LoC पर किया था घुसपैठ का प्रयास

कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन दहशतगर्द ढेर, LoC पर किया था घुसपैठ का प्रयास

विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से आतंकियों ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। चुनाव में कुछ ही दिनों का समय है। इसी बीच आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara Encounter) के टंगडार और मच्छल सेक्टर में दो अलग- अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

Jammu Kashmir Election: चुनाव प्रचार नहीं करेंगे गुलाम नबी आजाद, कहा- प्रत्याशी चाहें तो वापस ले लें नाम

Jammu Kashmir Election: चुनाव प्रचार नहीं करेंगे गुलाम नबी आजाद, कहा- प्रत्याशी चाहें तो वापस ले लें नाम

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि आजाद का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बीते दिनों छाती में दर्द महसूस होने पर वह दो दिन तक एम्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती रहे थे। इसी कारण आजाद ने चुनावी प्रचार से दूरी बनाने का निर्णय लिया है।

Jammu Kashmir Election: दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, जानें कब से शुरू होगा नामांकन

Jammu Kashmir Election: दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, जानें कब से शुरू होगा नामांकन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 29 अगस्त से 5 सितंबर तक नामांकन भरा जाएगा। दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।