Skip to main content

कपड़े उतारने के लिए कहा, मांगी न्यूड फोटोज', फिल्ममेकर Ranjith पर एक आदमी ने लगाया गंभीर आरोप

'कपड़े उतारने के लिए कहा, मांगी न्यूड फोटोज', फिल्ममेकर Ranjith पर एक आदमी ने लगाया गंभीर आरोप

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों चर्चा में है। कई दिग्गज निर्माता-निर्देशक और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग रहा है। कुछ दिन पहले बंगाली एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर रंजीत (Ranjith) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब एक शख्स ने रंजीत पर सेक्सुअल अब्यूज और न्यूड फोटोज मांगने का आरोप लगाया है। शख्स ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाई है।

उत्‍तराखंड में आने वाली है नौकरियों की भरमार, 75 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार

उत्‍तराखंड में आने वाली है नौकरियों की भरमार, 75 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार

केंद्र ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित खुरपिया को औद्योगिक स्मार्ट शहर के रूप में चिह्नित किया है। खुरपिया रुद्रपुर से 17 किमी पूर्व में स्थित है।इससे उत्‍तराखंड में 75057 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। केंद्रीय औद्योगिक विकास मंत्री पीयूष गोयल ने आनलाइन माध्यम से पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की।

Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में तेज बौछारों का दौर जारी, आज देहरादून सहित नौ जिलों में अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में तेज बौछारों का दौर जारी, आज देहरादून सहित नौ जिलों में अलर्ट

देहरादून में शाम को अचानक हुई भारी बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। करीब 60 मिमी बारिश से मुख्य मार्ग और चौक-चौराहे जलमग्न हो गए। कई कालोनियों में भी भारी जलभराव हो गया। गरज के साथ आसमान में आकाशीय बिजली चमकने से लोग सहम गए। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आज भी दून में तेज बारिश की संभावना है।

Haryana Election 2024: मौजूदा विधायकों पर दांव खेलेगी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बनी सहमति

Haryana Election 2024: मौजूदा विधायकों पर दांव खेलेगी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बनी सहमति

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारने के लिए लगातार मंथन कर रही है। हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में टिकट के लिए आए 2556 आवेदनों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। बता दें कि हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को मतदान होना है।

Haryana Election 2024: राजनीति में दांव लगाने को तैयार पहलवान, योगेश्वर दत्त-बबीता फोगाट समेत कई खिलाड़ी मांग रहे टिकट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का मैदान सज गया है। पहलवान खिलाड़ी दांव लगाने के लिए तैयार हैं। कई खिलाड़ी टिकट की जुगत में हैं। पिछले चुनाव में कई खिलाड़ी चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार मजबूती से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। साथ ही इस बार कई नए चेहरे सामने आए हैं जो जीत का दावा कर रहे हैं।

 सोनीपत/चंडीगढ़। प्रदेश के पहलवान व अन्य खिलाड़ी राजनीति के अखाड़े में दांव लगाने को तैयार हैं। इनमें से कई अपनी पिछली हार से सबक लेकर टिकट के लिए मजबूत दावेदारी ठोंक रहे हैं तो कई अन्य नए चेहरे हैं जो खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद राजनीति में बेहतर करना चाहते हैं।

हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने रैली में बिना हेलमेट के चलाई बाइक, कटा चालान

हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने रैली में बिना हेलमेट के चलाई बाइक, कटा चालान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद में रोड शो के दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक चलाई थी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माने की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के चौटाला पर बाइक चलाते समय सड़क सुरक्षा उल्लंघन के लिए 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने रोड शो में शामिल 14 मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है।

Haryana Election 2024: BJP के साथ गठबंधन कर सकता है RLD, मनोहर लाल नहीं लड़ेंगे चुनाव

Haryana Election 2024: BJP के साथ गठबंधन कर सकता है RLD, मनोहर लाल नहीं लड़ेंगे चुनाव

एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। बीजेपी के साथ राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन कर सकता है। 90 में दो से चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हरियाणा छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। मतदाताओं की पहली लिस्ट कल आ सकती है। उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं।