Haryana Election 2024: BJP के साथ गठबंधन कर सकता है RLD, मनोहर लाल नहीं लड़ेंगे चुनाव
एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। बीजेपी के साथ राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन कर सकता है। 90 में दो से चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हरियाणा छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। मतदाताओं की पहली लिस्ट कल आ सकती है। उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा में बीजेपी के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) चुनाव लड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी के साथ आरएलडी गठबंधन कर सकता है। बीजेपी बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि छोटे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा लोकहित पार्टी, हरियाणा जन चेतना पार्टी को भी भाजपा सीट देगी। गोपाल कांडा और विनोद शर्मा की पार्टियों के साथ भी गठबंधन रहेगा। गोपाल कांडा पांच सीटों पर दावा कर रहे हैं और विनोद शर्मा की नजर अम्बाला शहर और कालका विधानसभा पर है। आरएलडी 2 से 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में पहुंचे कई नेता
हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में पहुंच गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, चुनाव सह प्रभारी विप्लव देव बैठक के लिए पहुंचे हैं।
वरिष्ठ नेता सुधा यादव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व गृहमंत्री अनिल विज बैठक के लिए पहुंचे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर भी पहुंचे हैं। हरियाणा बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया मौजूद हैं।
कल आएगी बीजेपी की पहली लिस्ट
आज शाम 8:00 बजे भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में हरियाणा की टिकटों पर मंथन होगा। हरियाणा बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची कल जारी हो सकती है।
- Log in to post comments