12वीं बोर्ड परीक्षाफल में 9वीं से 11वीं तक के अंक भी शामिल करने का NCERT का सुझाव, जानें किस क्लास का कितना वेटेज
12वीं बोर्ड परीक्षाफल में 9वीं से 11वीं तक के अंक भी शामिल करने का NCERT का सुझाव, जानें किस क्लास का कितना वेटेज
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के NCERT PARAKH की ताजा रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि बोर्ड 12वीं परीक्षाओं के आधार पर अंतिम परीक्षाफल तैयार करने में अब 9वीं से 11वीं तक के अंकों को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें 12वीं के अंकों को 40 फीसदी 11वीं को 25 फीसदी 10वीं को 20 फीसदी और 9वीं के प्राप्तांकों को 15 फीसदी वेटेज दिया जा सकता है।
शादी से पहले Neha Dhupia ने अंगद बेदी को एक बार भी नहीं किया डेट, जल्दबाजी में उनकी दुल्हन बनने का खोला था राज
शादी से पहले Neha Dhupia ने अंगद बेदी को एक बार भी नहीं किया डेट, जल्दबाजी में उनकी दुल्हन बनने का खोला था राज
नेहा धूपिया और अंगद बेदी (Angad Bedi) बॉलीवुड के लवी डवी कपल में से एक माने जाते हैं। इन्होंने 2018 में शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद कपल का हर एक फैन सरप्राइज्ड था। मगर कभी बैड न्यूज की इस एक्ट्रेस ने अंगद से उनके रिलेशन पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी से पहले उन्होंने अंगद को डेट नहीं किया था।
Maharashtra: बदलापुर स्कूल में 15 दिनों का सीसीटीवी फुटेज गायब, स्कूली शिक्षा विभाग ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट
Maharashtra: बदलापुर स्कूल में 15 दिनों का सीसीटीवी फुटेज गायब, स्कूली शिक्षा विभाग ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में प्राइवेट स्कूल की पिछले 15 दिनों की सीसीटीवी रिकार्डिंग गायब मिली है। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने सोमवार को कहा कि बदलापुर स्कूल के 15 दिनों के सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। पुलिस जांच करेगी कि बदलापुर स्कूल का सीसीटीवी फुटेज कैसे गायब हो गया। बदलापुर स्कूल की यह घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है।
Rajya Sabha Poll: महाराष्ट्र से NCP के नितिन और BJP के धैर्यशील पाटिल राज्यसभा के लिए चुने गए, निर्विरोध निर्वाचित हुए दोनों नेता
Rajya Sabha Poll: महाराष्ट्र से NCP के नितिन और BJP के धैर्यशील पाटिल राज्यसभा के लिए चुने गए, निर्विरोध निर्वाचित हुए दोनों नेतार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नितिन पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धैर्यशील पाटिल राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने से रिक्त हुई थीं। भोसले सतारा लोकसभा सीट से चुनाव जीते जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं।
J&K Election: कांग्रेस-NC साथ भी, टिकट को लेकर खिलाफ भी! पांच सीटों पर एक-दूसरे के विरोध में उतारेंगे प्रत्याशी
J&K Election: कांग्रेस-NC साथ भी, टिकट को लेकर खिलाफ भी! पांच सीटों पर एक-दूसरे के विरोध में उतारेंगे प्रत्याशी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवार हो चुका है। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर नेकां 51 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं एक-एक सीट माकपा और पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी जाएगी। प्रदेश की पांच सीटों पर दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेगे।
Bhilai News: पुलिस के सामने सभापति पर बजरंगी को पीटने का आरोप, विधायक समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने थाना घेरा
Bhilai News: पुलिस के सामने सभापति पर बजरंगी को पीटने का आरोप, विधायक समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने थाना घेरा
सोमवार की रात भिलाई में सियासी हंगामा हो गया। भाजपा ने भिलाई चरोदा निगम के सभापति पर बजरंग दल कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगाया। आरोप है कि थाने ले जाकर उसे पुलिस के सामने पीटा गया। भाजपा के विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने सभापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
Earthquake In Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.9 मापी गई तीव्रता
झारखंड के कई जिलों में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक दुमका देवघर रामपुर सहित आसपास के इलाकों में देर रात 1240-1241 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। भूकंप के झटकों ने गहरी नींद में सो रहे लोगों जगा दिया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
दुमका। झारखंड के कई जिलों और बिहार के भागलपुर में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।