Karnataka: जेल में अभिनेता दर्शन को मिल रहा था VIP ट्रीटमेंट, जांच के बाद 7 अधिकारियों पर एक्शन
Karnataka: जेल में अभिनेता दर्शन को मिल रहा था VIP ट्रीटमेंट, जांच के बाद 7 अधिकारियों पर एक्शन
अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को हिरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के मामले में जांच के बाद बेंगलुरु जेल के सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक वीडियो वायरल हुई। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मामले पर कहा कि अब मामले की आगे की जांच की जा रही है क्योंकि ये गंभीर सुरक्षा चूक है।
बलूचिस्तान में ही पाकिस्तानियों का नरसंहार, बस से नीचे उतारा फिर चेक किए आईडी कार्ड; 23 लोगों की गोली मारकर हत्या
बलूचिस्तान में ही पाकिस्तानियों का नरसंहार, बस से नीचे उतारा फिर चेक किए आईडी कार्ड; 23 लोगों की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान में नरसंहार हुआ है। कुछ आतंकियों ने 23 निहत्थे लोगों की हत्या कर दी है। मामला बलूचिस्तान के मुसाखेल का है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड से पहले आतंकियों ने वाहनों से उतारकर यात्रियों के आईडी कार्ड चेक किए थे। आईडी दिखाने के बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। अभी तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
Champai Soren: चंपई सोरेन ने फिर भरी दिल्ली की उड़ान, भाजपा हाईकमान से कर सकते हैं मुलाकात
Champai Soren: चंपई सोरेन ने फिर भरी दिल्ली की उड़ान, भाजपा हाईकमान से कर सकते हैं मुलाकात
कोल्हान टाइगर और झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन एक बार फिर दिल्ली पहुंच गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पूरे देश में है। हालांकि अभी तक न तो चंपई सोरेन ने कुछ स्पष्ट किया है और न ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने।
Vasantrao Chavan: महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद वसंत चव्हाण का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Vasantrao Chavan: महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद वसंत चव्हाण का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता वसंत चव्हाण नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे लोकसभा सांसद ने सोमवार को अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार नांदेड़ में किया जाएगा। वसंत चव्हाण पहली बार साल 2009 में नायगांव विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। वह सितंबर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
केंद्र के बाद UPS लागू करने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र, 13.45 लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
केंद्र के बाद UPS लागू करने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र, 13.45 लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
महाराष्ट्र में 13.45 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा प्रदेश सरकार ने दिया है। केंद्र सरकार के बाद महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को मंजूरी दे दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने शनिवार को इस नई पेंशन योजना को मंजूरी दी थी। बता दें कि 2004 में केंद्र सरकार ने ओपीएस की जगह एनपीएस को लागू किया था।
J&K Election: सात दशक बाद सच होने जा रहा सपना, विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे विस्थापित हिंदू
J&K Election: सात दशक बाद सच होने जा रहा सपना, विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे विस्थापित हिंदू
जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होगा। विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। वहीं पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदू भी 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के स्थायी निवासी बन गए हैं। वो भी इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।
जम्मू। देश के विभाजन के समय पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर आने वाले विस्थापित हिंदू भी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बेहद उत्साहित हैं।
J&K Election 2024: बीजेपी ने वापस ले ली लिस्ट, सुबह जारी की थी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची
J&K Election 2024: बीजेपी ने वापस ले ली लिस्ट, सुबह जारी की थी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद बीजेपी ने आज पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में उन्होंने 44 उम्मीदवारों को एलान किया था। लेकिन बीजेपी ने थोड़ी देर बाद लिस्ट को वापस ले ली सूची में संशोधन कर दोबारा जारी करेगी। इस लिस्ट में बीजेपी नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला था।