Skip to main content

हल्द्वानी में चोरों ने उड़ाए 1.90 लाख की नगदी व एक तोला सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी में चोरों ने उड़ाए 1.90 लाख की नगदी व एक तोला सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी में मुखानी पुलिस ने एक गरीब महिला के घर हुई चोरी का खुलासा किया है। महिला ने लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करके जेवर और नकदी जोड़ी थी। 14 दिन पहले चोर झोपड़ी में घुसे और 1.90 लाख रुपये एक तोला सोना और 20 तोला चांदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।

Haldwani Route Diversion: हल्द्वानी में कल से छह दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन, देखकर करें सफर

Haldwani Route Diversion: हल्द्वानी में कल से छह दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन, देखकर करें सफर

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले से में 27 अगस्त से दो सितंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह निर्णय काठगोदाम में गौला पुल के मरम्मत की वजह से हो रहा है। इस दौरान वाहनों की नो इंट्री रहेगी। लोगों को समस्या न हो इसके लिए रूट डायवर्जन का चार्ट प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है।

Uttarakhand News: कोतवाली में समझौता होने के बाद आरोपितों ने किया हमला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uttarakhand News: कोतवाली में समझौता होने के बाद आरोपितों ने किया हमला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के देहरादून जिले में मारपीट की घटना के बाद कोतवाली में दो पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के बाद आरोपितों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार में जमकर किया और एक को खुखरी से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने जेसीबी संचालक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कांग्रेस में समन्वय बनाने को 19 सदस्यीय समिति गठित, निकाय व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व को दिया जाएगा सुझाव

कांग्रेस में समन्वय बनाने को 19 सदस्यीय समिति गठित, निकाय व पंचायत चुनाव के लिए पार्टी नेतृत्व को दिया जाएगा सुझाव

उत्तराखंड में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के साथ ही केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने 19 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति में वरिष्ठ नेताओं और तीन महिला प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। समिति पार्टी नेतृत्व को चुनावों से संबंधित सुझाव देगी। इस कदम का उद्देश्य पार्टी के भीतर बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बना दिया', बांग्लादेश से हार के बाद कामरान अकमल ने टीम को सुनाई जली-कटी

'पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बना दिया', बांग्लादेश से हार के बाद कामरान अकमल ने टीम को सुनाई जली-कटी

बांग्लादेश के हाथों पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना हो रही है। इस हार से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल भी काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की टीम की एप्रोच काफी खराब थी। उन्होंने टीम को जमकर आड़े हाथों लिया है और कहा है कि पूरे विश्व में पाकिस्तान की नाक कट गई।

Haryana Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ गठबंधन करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP नेता ने खुद ही दिया जवाब

Haryana Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ गठबंधन करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP नेता ने खुद ही दिया जवाब

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बीजेपी के साथ गठबंधन करने के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं रिकॉर्ड पर आश्वासन दे सकता हूं कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा।

सोनीपत में शराब की बोतल से युवक का गला काटा, एक दिन पहले भी दो लोगों की हुई थी हत्या

सोनीपत में शराब की बोतल से युवक का गला काटा, एक दिन पहले भी दो लोगों की हुई थी हत्या

सोनीपत के गांव बाघडू में शराब पीने के बाद आपसी विवाद में एक युवक की शराब की बोतल से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। तीन व्यक्तियों पर हत्या करने का आरोप लगा है। इस वारदात में एक जितेन्द्र नाम का व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसको सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बता दें रविवार को भी दो लोगों की हत्या की गई थी।