Skip to main content

ऑपरेशन सिंदूर' पर आज लोकसभा में शुरू होगी 16 घंटे की बहस, राजनाथ सिंह करेंगे चर्चा की शुरुआत

लोकसभा में आज पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बहस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है जिसमें उन्हें सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को संयम से निपटाने की पूरी कोशिश करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जिस कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर भागदौड़ लगी रहेगी। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं। आपके मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी।

 

'ओम नमः शिवाय' सुनते ही मेरे रोंगटे खड़े हो जाते', तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अरियालुर जिले में चोल साम्राज्य के शासक राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर का दौरा किया और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की। पीएम मोदी ने कहा कि चोल राजाओं ने श्रीलंका और मालदीव जैसे क्षेत्रों के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाए। उन्होंने चोल साम्राज्य को भारत की अपार क्षमता का प्रमाण बताया।

फार्म हाउस में नौकर की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, उधार नहीं देने पर किया गया मर्डर

दिल्ली के महरौली इलाके में एक फार्महाउस में घरेलू सहायक सीताराम की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी जो उसी फार्महाउस में ड्राइवर था उसी ने सीताराम से 10 हजार रुपये उधार मांगे थे। इनकार करने पर उसने हथौड़े से मारकर सीताराम कीपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिणी दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर स्थित एक फार्म हाउस में काम करने वाले घरेलू सहायक सीताराम की हत्या वहीं कार्यरत चालक चंदर प्रकाश ने उधार रुपये नहीं देने पर की थी।

मां वैष्णो देवी मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन, 6 घंटे बंद रहा बैटरी कार मार्ग; धुंध के कारण हेलीकॉप्टर सेवा भी बाधित

रविवार को मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से जारी रही। शनिवार देर रात हिमकोटी में भूस्खलन से मार्ग बाधित हुआ जिसे तुरंत साफ कर दिया गया। श्रद्धालु सुरक्षित रहे और यात्रा फिर से शुरू हो गई। हेलीकॉप्टर सेवा बादलों के कारण बाधित रही पर अन्य सेवाएं उपलब्ध रहीं। 26 जुलाई को 24427 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और 27 जुलाई को भी श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।

शराब और शबाब... पुणे में रेव पार्टी में छापामारी, एकनाथ खडसे के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

पुणे पुलिस ने एक अपार्टमेंट में छापा मारकर ड्रग्स हुक्का और शराब जब्त की और सात लोगों को हिरासत में लिया जिनमें एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर शामिल हैं। पुलिस ने खराडी इलाके में स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और गांजा शराब और हुक्का जैसे मादक पदार्थ जब्त किए।

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने रविवार तड़के एक अपार्टमेंट में चल रही पार्टी में छापा मारकर ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त की। इसके साथ ही सात लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद भी शामिल हैं।

राज ठाकरे ने 13 साल बाद 'मातोश्री' में रखा कदम, उद्धव से मिलने के पीछे की क्या रही वजह?

महाराष्ट्र की राजनीति में रोज एक नई हलचल देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे करीब 13 साल बाद अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर पहुंचे हैं। राज ठाकरे अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई स्थित ठाकरे परिवार के आलीशान आवास मातोश्री पहुंचे।

महाराष्ट्र की राजनीति में रोज एक नई हलचल देखने को मिल रही है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे करीब 13 साल बाद अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर पहुंचे हैं।