IND vs ENG: ऋषभ पंत तो नहीं खेल रहे मैच, फिर किसे मिली है उप-कप्तानी; अगर गिल मैदान से बाहर गए तो कौन करेगा कप्तानी?
भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इसलिए अगर कप्तान शुभमन गिल पांचवें टेस्ट मैच में ब्रेक के लिए मैदान से बाहर जाते हैं तो केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। क्योंकि उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है। तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में भी कुछ समय के लिए राहुल ने कप्तानी की थी।
सामूहिक मतांतरण कराने की तैयारी में था अब्दुल रहमान, पाकिस्तान के छह नंबरों पर लगातार होती थी बात
आगरा में अवैध मतांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह का सरगना अब्दुल रहमान सामूहिक मतांतरण की योजना बना रहा था। पुलिस को उसकी व्हाट्सएप चैट से इसका पता चला है जिसमें वह विभिन्न राज्यों में सामूहिक मतांतरण कराने की योजना बना रहा था। उसके मोबाइल में छह पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं जिनसे वह लगातार संपर्क में था।
पुलिस मैन्युअल को लांघ गईं थानेदार शबाना आजमी, कुर्सी की मर्यादा हुई तार-तार; DIG लेंगे एक्शन!
पूर्णिया के फनीश्वरनाथ रेणु टीओपी की प्रभारी शबाना आजमी ने पुलिस नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने परिजनों को थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर तस्वीरें खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पूर्व एसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा स्थापित टीओपी का उद्देश्य भटक गया है। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
हिमाचल के मंडी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी सवारियों से भरी बस; एक महिला की मौत व कई लोग घायल
मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के तुन्ना में एक प्राइवेट बस खाई में गिर गई जिससे 10 से अधिक लोग घायल हो गए। गोहर पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है और ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को इलजा के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
गोहर। मंडी जिला के नाचन क्षेत्र के तुन्ना में वीरवार देर शाम शीतला ट्रेवल की एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।
सीनियर आइएएस अफसर एसपी गोयल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, मनोज कुमार सिंह से लिया चार्ज
मुख्य सचिव के लिए वरिष्ठता के हिसाब से वर्ष 1989 बैच के आइएएस अधिकारी एसपी गोयल का नाम सबसे आगे था। वह मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के अपर मुख्य सचिव हैं। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्हें जनवरी 2027 तक का कार्यकाल मिलेगा।
लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के सबसे भराेसेमंद अफसर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन शशि प्रकाश (एसपी) गाेयल के नाम पर मुहर लग गई। एसपी) गाेयल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्हाेंने मनाेज कुमार सिंह से चार्ज लिया।
Panchayat 4 की रिंकी का टूटा दिल, जून में किया था ऐसा शॉकिंग पोस्ट, अब दी उस पर सफाई
पंचायत 4 में प्रधान जी और मंजू देवी की बेटी रिंकी का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सानविका ने कुछ दिनों पहले एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिससे उनके चाहने वाले काफी दुखी हो गए थे। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ऐसा पोस्ट क्यों शेयर किया था।
मुंबई। अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत-4' ने कई एक्टर्स को पहचान दिलाई। इन्हीं में से एक नाम सानविका का भी है, जिन्होंने टीवीएफ की इस लोकप्रिय वेब सीरीज में रिंकी का किरदार अदा किया था, जो प्रधान जी और मंजू देवी की बेटी बनी थीं।
'कान खोलकर सुन लें, मोदी-ट्रंप की नहीं हुई बात'; राज्यसभा में किस पर भड़के जयशंकर?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस पर इतिहास से घबराने का आरोप लगाया। उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर नेहरू की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि भारत अपनी मुख्य नदियों का पानी दूसरे देश को दे रहा है। जयशंकर ने कहा कि मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा है और पाकिस्तान के आतंकवाद का समर्थन बंद करने तक संधि स्थगित रहेगी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग इतिहास से घबराते हैं। उन्होंने यह तंज सिंधु जल संधि को लेकर कसा, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थगित कर दिया गया।