Skip to main content

इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदना हुआ आसान, 10 लाख रुपये तक की मिलेगी सब्सिडी; बस करना होगा ये काम

केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब इलेक्ट्रिक ट्रकों की खरीद पर भी सब्सिडी देगी। पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत 5600 इलेक्ट्रिक ट्रकों की खरीद पर सब्सिडी मिलेगी जिसके लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह सब्सिडी 2.7 लाख से 9.7 लाख रुपये तक होगी। भारी उद्योग मंत्री ने बताया कि दिल्ली में पंजीकृत होने वाले इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए 100 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

लड़कियां थीं 'प्रोजेक्ट' और 'मिट्टी पलटना' था मतांतरण, छांगुर के कोडवर्ड हो गए डिकोड; अब खुले नए राज

बलरामपुर में मतांतरण के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर का नेटवर्क सामने आया है। वह गरीब और विधवा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर मतांतरण कराता था। जांच में विदेशी फंडिंग और मदरसों के माध्यम से फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ है। प्रशासन ने कई अवैध मदरसे सील किए हैं। छांगुर के तरीके में प्रेम जाल आर्थिक लालच और धार्मिक ब्रेनवाश शामिल थे। 

'50 खोखे, एकदम ओके', मंत्री संजय शिरसाट के वायरल वीडियो पर आदित्य ठाकरे का तंज; पूछा- कहां से आए इतने नोट?

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। मंत्री संजय शिरसाट को आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ठाकरे ने एक वीडियो जारी कर शिरसाट पर 50 खोखे एकदम ओके का कटाक्ष किया और उनकी संपत्ति में वृद्धि पर सवाल उठाए। उन्होंने आयकर विभाग से कार्रवाई की मांग की है

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री संजय शिरसाट को पिछले दिनों आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया।

IND vs ENG: बुमराह गंवा रहे थे पंजे का मौका, गिल ने किया कप्तानी वाली फैसला और बदल दी किस्मत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। इस दौरान ऐसा कुछ हो गया कि बुमराह पांच विकेट हासिल करने का मौका खो सकते थे लेकिन कप्तान गिल के एक फैसले ने ऐसा होने से बचा लिया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नई सुविधा शुरू, अब टेंशन फ्री होकर करें सफर; खुल गए हैं ये 5 स्टेशन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पांच चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं। यूपीडा ने सफल परीक्षण किया है। किमी नंबर 21 101 104 227 और 290 पर ये स्टेशन खुलेंगे। इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और ई-मोबिलिटी को भी बल मिलेगा। भविष्य में स्टेशनों को और उन्नत बनाया जाएगा।

फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के नजरिए से अच्छी बात है। जल्द ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। इसके लिए एक साथ पांच चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं।

घर वापसी करने वालों को दुबई से मिल रही धमकी, कहा- T सीरीज के गुलशन कुमार की तरह निपटा देंगे

लखनऊ में मतांतरण कराने वाले छांगुर के जेल जाने के बाद भी घर वापसी करने वाले दहशत में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सोनू रानी को दुबई से धमकी मिली है जबकि गुंजा गुप्ता को कचहरी में वकील के भेष में धमकी दी गई। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के गोपाल राय को भी गुलशन कुमार की तरह मारने की धमकी मिली है।

लखनऊ। मंतातरण कराने वाले छांगुर उर्फ जलालुद्दीन तो जेल में है लेकिन उसकी दंबगई के आगे घर वापसी करने वाले दहशत में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। शिकायत करने पर पुलिस धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की पहल पर बची लिफ्ट में फंसे रेल यात्रियों की जान

प्रदीप त्रिपाठी ने दैनिक जागरण को फोन पर बताया कि बेटे की ओर से जानकारी देने के बाद उन्होंने पूर्व सांसद मेनका गांधी के निजी सचिव कैलाश सिंह से बात की। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी और एसपी से वार्ता की। इसके बाद रेलकर्मी काम पर लगे। रेलवे के बिजली विभाग के अवर अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंचे।