ओडिशा के भद्रक में दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत; इंटरनेट सेवा बंद
ओडिशा के भद्रक जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें एक युवक की जान चली गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। तनाव को देखते हुए जिले में 27 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।
भुवनेश्वर। ओडिशा के भद्रक जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस हिंसक झडप में एक युवक की मौत हो गई है।
स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए आज सुबह 6:00 बजे से कल सुबह 6:00 तक इंटरनेट सेवा बंद की गई है। तनाव की स्थिति को देखते हुए जिले में 27 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
- Read more about ओडिशा के भद्रक में दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत; इंटरनेट सेवा बंद
- Log in to post comments
- 4 views
नीतिश रेड्डी या शार्दुल ठाकुर में से किसे मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह? गेंदबाजी कोच ने सस्पेंस बढ़ा दिया और
भरतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने यह बताने से परहेज किया कि नीतिश कुमार रेड्डी या शार्दुल ठाकुर में से किसे लीड्स टेस्ट में खेलने का मौका मिलेगा। वैसे मोर्केल ने अन्य बातें करते हुए संकेत जरूर दे दिए कि किसे टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। मोर्कल ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ी फिट और मैच के लिए तैयार रहें।
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से जब यह पूछा गया कि नीतीश कुमार रेड्डी और 11 टेस्ट खेल चुके शार्दुल ठाकुर में से किसे लीड्स टेस्ट के लिए चुना जाएगा तो उन्होंने टीम प्रबंधन के पत्ते खोलने से मना कर दिया।
दुनियाभर में बजा हाउसफुल 5 की कमाई का डंका, वर्ल्डवाइड धड़ल्ले से छापे नोट
अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज भी इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है। यही कारण है जो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हाउसफुल 5 अव्वल निकली है।
इस वक्त अगर कमाई के मामले में पूरी दुनिया में किसी मूवी की तूती बोल रही है तो वह अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 है। इंडियंस ऑडियंस के अलावा विदेशी लोगों ने भी इस कॉमेडी मूवी पर प्यार बरसाया है, जिसकी बदौलत वर्ल्डवाइड ये फिल्म धड़ल्ले से नोट छापती हुई आगे की तरफ बढ़ रही है।
- Read more about दुनियाभर में बजा हाउसफुल 5 की कमाई का डंका, वर्ल्डवाइड धड़ल्ले से छापे नोट
- Log in to post comments
- 12 views
प्रशांत किशोर ने फिर किया चैलेंज, बोले- हम या फिर... बिहार में नवंबर के बाद नया CM होगा
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नवंबर के बाद बदलाव होगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और जनता का राज होगा। आरा में उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट करने की अपील की। बक्सर में उन्होंने कहा कि इस बार की सीधी टक्कर जन सुराज और एनडीए के बीच होगी।
पटना/आरा/बक्सर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार जन सुराज या तो अर्श पर या तो फर्श पर
झारखंड में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पत्थरबाजी, शीशे टूटे; यात्रियों में मच गई अफरातफरी
चक्रधरपुर रेल मंडल में राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात हमलावरों ने पत्थरबाजी की जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना पानपोस और कलुंगा स्टेशन के बीच हुई जिसमें कोच के शीशे टूट गए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ पर यात्रियों में भय का माहौल है। आरपीएफ की विफलता के कारण पत्थरबाजों के हौसले बुलंद हैं।
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों पर पत्थरबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है
ताजा मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल में फिर एक बार वंदे भारत एक्सप्रेस को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया है। घटना बुधवार दोपहर तकरीबन 2:20 बजे की बताई जा रही है।
अटल पथ पर स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, दारोगा समेत 5 घायल; महिला सिपाही की हालत नाजुक
पटना के अटल पथ पर वाहन जांच कर रही पुलिस टीम को एक तेज रफ़्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। टक्कर मारने वाली गाड़ी में एक पार्टी का झंडा और हूटर मिला है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पटना। अटल पथ पर पुनाईचक के पास बुधवार की देर रात वाहन जांच कर रही पुलिस टीम को दीघा से आ रही गाड़ी (स्कॉर्पियो) ने टक्कर मार दी।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी, इसलिए आप किसी बहसबाजी में ना पड़ें। यदि आपका धन व्यापार में कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपके बिजनेस को लेकर भी जो डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे माता-पिता भी काफी खुश रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views