बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार MP के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग करी
बरेली समाचार
राजस्व सेवा के 15 अधिकारी मुख्यालय तलब, सामने आई बड़ी वजह; देखें अफसरों की लिस्ट
राजस्व सेवा के 15 अधिकारियों को सर्विस बुक जमा नहीं करने पर मुख्यालय में तलब किया गया है। इनमें किशनगंज और रोहतास के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी समेत कई राजस्व अधिकारी शामिल हैं। इन्हें 15 मई को सचिव जय सिंह के समक्ष उपस्थित होना है। अनुपस्थिति पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पटना। बार-बार आदेश देने के बाद भी सर्विस बुक जमा न करने वाले राजस्व सेवा के 15 अधिकारियों को मुख्यालय में तलब किया गया है। इन्हें कहा गया है कि 15 मई को 10 बजे मुख्यालय आएं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह के समक्ष उपस्थित हों।
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच बरातियों की मौत
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रही अर्टिगा कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में 12 बराती सवार थे बाकी अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रही अर्टिगा कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में 12 बराती सवार थे, बाकी अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको व्यापार में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अध्यात्म के कामों में आपकी पूरे रुचि रहेगी और आप दान-धर्म के कामों में भी अच्छा खासा धन लगाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी आपसे कोई मन की इच्छा जाहिर कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 3 views
Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च के बाद Razr 50 Ultra हुआ सस्ता, इतनी हुई मुड़ने वाले फोन की कीमत
Motorola ने हाल ही में दुनिया का सबसे पावरफुल AI फ्लिप फोन लॉन्च किया है। इस नए लॉन्च के बाद ही Motorola Razr 50 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। फोन को शुरुआत में 99999 रुपये की कीमत पर पेश किया था जो अब सिर्फ 68549 रुपये में मिल रहा है। वहीं फोन को आप बैंक ऑफर के साथ और सस्ते में खरीद सकते हैं।
कौन हैं UPSC के नए चेयरमैन अजय कुमार? चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ से लेकर अग्निवीर योजना तक में रहा अहम रोल
1985 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया चेयरमैन (UPSC New Chairaman) नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। अजय कुमार जो पहले रक्षा सचिव थे आत्मनिर्भर भारत और अग्निवीर योजना में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से पीएचडी की है। वे सबसे अनुभवी अफसरों में से एक हैं।
यूपी में फिर बुलडोजर एक्शन, हनुमान मंदिर के पास ढहाई गई 90 दुकानें; मचा हड़कंप
प्रयागराज में बड़े हनुमान जी मंदिर के पास रक्षा संपदा की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लिया। टीम ने टीन शेड और बांस बल्लियों से बनी लगभग 90 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हनुमान मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के चलते की गई क्योंकि यह क्षेत्र सेना की जमीन पर था। रक्षा संपदा विभाग ने पहले ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।
प्रयागराज। बड़े हनुमान जी मंदिर के पास बुधवार को रक्षा संपदा की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। यहां टीन शेड और बांस बल्लियों के सहारे दुकानों के नाम पर किए गए लगभग 90 अतिक्रमण ढहा दिए।
- Read more about यूपी में फिर बुलडोजर एक्शन, हनुमान मंदिर के पास ढहाई गई 90 दुकानें; मचा हड़कंप
- Log in to post comments
- 11 views