Bulldozer Action: नोएडा में जमकर गरजा बुलडोजर, कार्रवाई देख भड़के लोग; अधिकारियों का किया घेराव
नोएडा के सेक्टर 49 बरौला में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची प्राधिकरण की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। निवासियों ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई का आरोप लगाया और अधिकारियों का घेराव किया। सेक्टर 101 में भी विरोध के कारण तोड़फोड़ रोकनी पड़ी। लोगों ने प्राधिकरण पर अवैध निर्माण के नाम पर डराने का आरोप लगाया और भारतीय किसान यूनियन के नेता को बुलाने की चेतावनी दी।
हिमाचल में HRTC की बस पलटी, हादसे में 13 लोग घायल; शीलघाट से शिमला जा रहे थे यात्री
हिमाचल प्रदेश के अर्की में शुक्रवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शीलघाट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सरयांज-पीपलूघाट सड़क मार्ग पर पलट गई। बस का प्रेशर पाइप फटने से हुए इस हादसे में करीब 13 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचकर कार्रवाई कर रही है।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने दी सफाई, सीएम योगी पर कसा तंज
सपा नेता राम गोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। यादव ने उत्तर प्रदेश में धर्म और जाति के आधार पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया और कहा कि अगर गाली देने वालों को व्योमिका सिंह की जाति पता चल जाती तो वे उन्हें भी गाली देते।
नफरती एजेंडा फैलाने में जुटा PAK, कर्नल सोफिया पर एमपी के मंत्री के विवादित बयान को बनाया हथियार
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पाकिस्तान ने एक झूठ फैलाना शुरू कर दिया है और भारत की छवि मुस्लिम विरोधी के रूप में पेश कर रहा है। पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल ने प्राइम टाइम पर इस बयान को लेकर नफरती एजेंडा फैलाया है और भारत को मुस्लिम विरोधी बताया है।
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर देश में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया और मंत्री से माफी मांगने को कहा है।
'वायु योद्धाओं से बातचीत के लिए उत्सुक हूं...', भुज एअरबेस रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने किया पोस्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज के दौरे पर हैं। भुज एअर फोर्स स्टेशन के लिए वो नई दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री पहली बार भुज जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की नजरें उनके इस दौरे पर टिकी हैं। वहीं भुज एअर फोर्स स्टेशन पर जवानों को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री स्मृतिवन भी जाएंगे।
नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के भुज एअरबेस जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसला अफजाई करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे
'मैं हैरान रह गया', Ravi Shastri का खुलासा; Virat Kohli ने टेस्ट रिटायरमेंट से पहले उनसे की थी बातचीत
रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि विराट कोहली ने संन्यास लेने से पहले उनसे बातचीत की थी। शास्त्री ने विराट कोहली के टेस्ट संन्यास लेने का असली कारण बताया। शास्त्री ने साथ ही बताया कि जब विराट कोहली ने उनसे संन्यास के बारे में बात की तो वो हैरान रह गए। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए।
उदयपुर: नींबू को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, चल गई तलवारें; भारी पुलिस फोर्स तैनात
एक नींबू को लेकर उदयपुर में विवाद शुरू हुआ था। उसके बाद ये विवाद बढ़ गया गया है कि बात तलवारबाजी तक पहुंच गई। दरअसल खरीदारी करते समय युवक सब्जी विक्रेता से उलझ गया और दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद हालात बिगड़ते देखकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। अब जानें क्या है पूरा मामला
उदयपर के धानमंडी थाना इलाके में एक मामूली कहासुनी ने हिंसा का रूप ले लिया। दरअसल एक नींबू को लेकर उदयपुर में विवाद शुरू हुआ। उसके बाद ये विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के बीच झड़प होने लगी। देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया है कि बात तलवारबाजी तक पहुंच