
हिमाचल प्रदेश के अर्की में शुक्रवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शीलघाट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सरयांज-पीपलूघाट सड़क मार्ग पर पलट गई। बस का प्रेशर पाइप फटने से हुए इस हादसे में करीब 13 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचकर कार्रवाई कर रही है।
अर्की/दाड़लाघाट। हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत सोलन के अर्की में शुक्रवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शीलघाट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर HP-03B 6202 सरयांज-पीपलूघाट सड़क मार्ग पर पलट गई। यह बस हादसा सुबह करीब 7:40 बजे हुआ है और दुर्घटना का कारण बस का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है।
चालक की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बस में सवार करीब 13 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अर्की के सिविल अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। बस रोजाना शीलघाट से शिमला के लिए करीब 100 किलोमीटर चलती है और दुर्घटना सरयांज गांव से आगे 2 किलोमीटर आगे पीपलूघाट सड़क मार्ग पर हुई है।
घायलों में ये लोग शामिल
- दीक्षित ठाकुर पुत्र नरेश कुमार
- मनीषा पुत्री सुखदेव
- शेर सिंह पुत्र कृष्णू राम
- द्रौपती पत्नी राम दास
- सुनीता पत्नी जय सिंह
- पायल पुत्री अमर सिंह
- दीपा पत्नी प्रकाश चंद
- कमलजीत पुत्र संतोष कुमार
- कपिल देव पुत्र मदन लाल
- बलदेव पुत्र सुंदर राम
- तान्या पुत्री कमलेश
- राकेश कुमार पुत्र रोशन लाल
- हीरालाल पुत्र शीशराम शर्मा
- Log in to post comments
- 3 views