जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज शहीद पार्क पर शहीद हुए जवानों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
बरेली समाचार
एक दीपक मां भारती की सेवा करते उन वीर जवान शहीदों के नाम
बरेली: आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत पाकिस्तान संघर्ष में शहीद हुए अपने *वीर जवानों* और जान गंवाने वाले अपने *निर्दाेष नागरिकों* को चौकी चौराहा कमिश्नरी स्थित शहीद स्मारक पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के गीत गाकर हुई।
'हमारे पास भारत का कोई पायलट नहीं...', पाकिस्तान ने किया कबूल, कहा- सब सोशल मीडिया प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर लागू हो गया है। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि पाक सेना ने भारत के एक पायलट को पकड़ लिया है। बीते दिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल एके भारती ने साफ किया था कि भारत के सभी पायलट सुरक्षित हैं। वहीं अब पाकिस्तानी सेना ने भी इस पर चुप्पी तोड़ दी है।
India Pakistan Tension: दादी को नहीं दे सके कंधा, बॉर्डर पर तैनात थे दोनों पोते; ऑनलाइन दी श्रद्धांजलि
कनीना में भगवती देवी का निधन होने पर सीमा पर तैनात उनके दो पोते विकास और अविनाश अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। दोनों ने देश की रक्षा को प्राथमिकता दी। विकास एयरफोर्स में और अविनाश सीआरपीएफ में हैं। उन्होंने अपनी दादी को ड्यूटी स्थल से ही श्रद्धांजलि दी और कहा कि सीमा की रक्षा करना उनका पहला कर्तव्य है।
कनीना। मातृभूमि को अपनी जननी मां से भी बढ़कर मानने वाले दो सपूतों ने अपनी दादी मां को भारत माता की रक्षा करते हुए ही हुए श्रद्धांजलि दी।
Border 2 में होगा 28 साल पुराना टच, शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान, छू लेगा दिल!
सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 (Border 2) की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। गदर 2 से तहलका मचाने वाले सनी देओल एक बार फिर सीक्वल फिल्म में धमाल मचाएंगे। नई स्टार कास्ट के साथ कहानी में भी बदलाव आएगा। अब फिल्म को लेकर एक और नया अपडेट सामने आया है।
भारतीय सेना की गौरव गाथा सुनाने वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) अब तक की सबसे एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है। यह 1997 में बनी फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है जिसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
90 KM की स्पीड से दौड़ रही थी वंदे भारत, तभी ट्रैक पर लेट गए कपल, एक पल में उड़ गए शरीर के चिथड़े
हरिद्वार के ज्वालापुर में वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक महिला और पुरुष ने आत्महत्या कर ली। लखनऊ से देहरादून जा रही ट्रेन की गति 90 किमी/घंटा थी। पुलिस ने शवों की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली है। पुलिस को कपल द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस जांच कर रही है।
आई लव यू, प्लीज उठ जाओ यार', कांपते हाथों से शहीद सुरेंद्र की पत्नी ने दी अंतिम विदाई
पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में झुंझुनूं का जवान सुरेंद्र कुमार शहीद हो गया। अब सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार से पहले उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। भारत माता की जय के नारों के बीच एक महिला कांपते हाथों से अपनी सुध-बुध खोती दिखाई दे रही है। महिला वीडियो में अपने पति से चीख-चीखकर बोल रही है प्लीज उठ जाओ यार