Skip to main content

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दीपक उन शहीदों के नाम

बरेली समाचार
एक दीपक शहीदों के नाम

बरेली आज जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला महासचिव मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि कल दिनांक 12 मई को समय शाम 7 बजे भारत पाक संघर्ष में शहीद हुए अपने *वीर जवानों* और जान गंवाने वाले अपने *निर्दाेष नागरिकों* को *श्रद्धांजलि* अर्पित करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान में चौकी चौराहा कमिश्नरी स्थित शहीद स्मारक पर दीपक जलये जायेगे ।

भवदीय

जिया उर रहमान 
निवर्तमान महासचिव मीडिया प्रभारी 
जिला काग्रेस कमेटी

उ०प्र०:सोनभद्र में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, दो लोग रेफर; हेलमेट न लगाना पड़ गया भारी

वाराणसी सोनभद्र समाचार

Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज शुरू हो गया।

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र में अनपरा थानाक्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करहिया में रविवार की सुबह दो बाईक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरे बाईक पर सवार दो युवकों के पैर फ्रैक्चर हो गए।

आगरा में पकड़ा डेढ़ करोड़ का गांजा.. 10 हजार रुपये किलो में बेचते थे; तीन गिरफ्तार

आगरा ब्यूरो चीफ सोनूशर्मा

आगरा में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा पकड़ा है। तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर आगरा समेत विभिन्न जिलों में बेचते थे।

आगरा में केले के पत्तों के नीचे छिपाकर लाई जा रही गांजा की खेप को पुलिस ने पकड़ लिया। तस्करी करने वाले गिरोह को थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने झरना नाले के पास से हिरासत में लिया है। इनसे छह प्लास्टिक के कट्टों में 191 किलो गांजा व इलेक्ट्राॅनिक तराजू बरामद किया।

हादसा: कैंटर से टकराई कार... रिटायर्ड शिक्षक समेत दो लोगों की मौत, मेरठ से दवा लेकर आ रहे थे घर

संभल समाचार

संभल में हसनपुर मार्ग पर कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक समेत दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले गए।

नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक खुर्शीद हैदर (75) और उनके साढ़ू अब्बास हैदर (65) की मौत हो गई। कार चला रहे खुर्शीद हैदर के बेटे गुलाब अब्बास घायल हुए हैं।

मौसम: पारा पहुंचा 40 पार, गर्मी ने किया बेहाल- जानिए IMD की रिपोर्ट- कैसे रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश गोरखपुर समाचार

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार से फिर तापमान बढ़ेगा। 14 मई से पूर्वी उत्तरप्रदेश में लू चल सकती है। जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

 शनिवार दोपहर में तीखी धूप के कारण जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हालांकि, रविवार को मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

गोरखपुर: राजस्व की टीम कर रही थी पैमाइश... युवक खुद पर पेट्रोल डाल- लगाने लगा आग

उत्तर प्रदेश गोरखपुर समाचार

रामललित यादव ने राजस्व अधिकारियों को अपने अभिलेख दिखाते हुए विपक्षी ललिता देवी के पुत्र राजू यादव आदि पर गलत तरीके से नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया। राजस्व टीम ने उसे सक्षम न्यायालय में अपनी बात रखने की सलाह देते हुए पैमाइश शुरू कर दी।

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में शनिवार शाम को एक जमीन के मामले में राजस्व की टीम पैमाइश करने पहुंची। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। इससे वहां हड़कंप मच गया। भटहट चौकी इंचार्ज ने व्यक्ति के हाथ से पेट्रोल रखी बोतल छीनकर व्यक्ति को काबू में किया।