आतंकी हमले के 5 दिन बाद पर्यटकों से गुलजार होने लगा पहलगाम, विदेशी टूरिस्ट भी पहुंचे; बोले- 'कोई डर नहीं'
पहलगाम में फिर से पर्यटकों की भीड़ लौटने लगी है। आतंकवाद से प्रभावित इस खूबसूरत इलाके में हमले के कुछ दिन बाद ही इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है लेकिन ग्राउंड जीरो बैसरन मैदान अभी भी बंद है। विदेशी और घरेलू पर्यटक शहर में टहल रहे हैं जिससे सामान्य स्थिति की भावना वापस आ गई है।
Realme GT 7 जल्द होगा लॉन्च, Dimensity 9400+ चिपसेट समेत मिल सकते हैं ये खास फीचर्स
Realme भारत में अपना नया गेमिंग फोन पेश करने जा रहा है जो गेमिंग का मजा डबल कर सकता है। दरअसल कंपनी ने एक नए फोन के जल्द ही लॉन्च होने का हिंट देते हुए बताया है कि अपकमिंग डिवाइस 6 घंटे तक स्टेबल 120FPS गेमिंग दे सकता है। फोन के कुछ फीचर्स भी लीक्स में सामने आए हैं। चलिए इस नए डिवाइस के बारे में जानें
संत प्रेमानंद 200 KG बालू, 8 घंटे की मेहनत... सैंड आर्टिस्ट ने रेत से बनाई संत प्रेमानंद की अद्भुत आकृति
वृंदावन में एक रेत कलाकार ने संत प्रेमानंद महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए बालू से उनकी सुंदर आकृति बनाई। कलाकार रूपेश ने श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी में यह कलाकृति बनाकर संत प्रेमानंद को समर्पित की जिससे संत जी और उनके भक्तगण बहुत प्रसन्न हुए। इस कलाकृति को बनाने में 200 किलो बालू का उपयोग किया गया और आठ घंटे लगे।
पाकिस्तानी सूट का बाजार हो गया "ढेर", पहलगाम हमले के बाद बिक्री में भारी गिरावट; महिलाओं के बीच फेमस है डिजाइन
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सूट की बिक्री में भारी गिरावट आई है। गाजियाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने इस सूट का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तानी डिजाइन का सूट पहले बाजार में सबसे अधिक बिक रहा था। दुकानदारों का कहना है कि इस सूट का नाम बदला जाना चाहिए। बता दें कि ये पाकिस्तानी सूट के नाम से प्रसिद्ध महिलाओं की पोशाक भारत में ही बनती है।
गाजियाबाद। पाकिस्तानी सूट के नाम से चर्चित महिलाओं की पोशाक पाकिस्तान में ही नहीं भारत में भी खूब पसंद की जा रही थी। बाजार में यह सूट महिलाओं की पहली पसंद बन गया था। पहलगाम हमले के बाद इस सूट की बिक्री में कमी आई है।
भोपाल: शराब नहीं पीने दी तो हेड कॉन्स्टेबल को किया लहूलुहान, पुलिसकर्मियों से आरोपी बोले- 'तुम हिंदू हो.
मध्य प्रदेश के भोपाल में कुछ लोगों ने शराब के नशे में हेड कॉन्स्टेबल की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी फट गई और उसका चेहरा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। वहीं आरोपियों ने मौके पर मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की। इस घटना में 3 युवक और 1 युवती शामिल थे।
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में कुछ लोगों ने पुलिस से ही मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने हेड कॉन्स्टेबल को इस कदर पीटा कि उसकी वर्दी फट गई और चेहरा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
'क्या आप BJP के प्रवक्ता हैं?', बिलावल भुट्टो पर शशि थरूर ने साधा निशाना तो भड़क उठे कांग्रेस नेता
पहलगाम हमले पर बयानबाजी के बाद कांग्रेस में अंदरूनी विवाद दिखने लगा है। अब कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर के कमेंट पर सवला उठाए हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि पहलगाम के बारे में और दूसरे देशों की सुरक्षा पर शशि थरूर ने जो कहा है तो उनसे एक सवाल पूछता हूं कि वो कांग्रेस में हैं या बीजेपी में हैं?
ट्रक और टेंपो की टक्कर में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
समस्तीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव के पास ट्रक और टेंपो की टक्कर में यह हादसा हुआ। टेंपो में सवार एक शिक्षक और शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आक्रोशित लोगों पर लाठीचार्ज किया।