Skip to main content

'पंजाब नहीं जीतेगी ट्रॉफी', पूर्व भारतीय स्टार ने रिकी पोंटिंग पर लगाया विदेशी खिलाड़ियों को मौके देने का आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। मनोज तिवारी ने कहा कि रिकी पोंटिंग इनफॉर्म भारतीय खिलाड़ियों की जगह विदेशी प्लेयरों को मौका दे रहे हैं। तिवारी ने बिना नाम लिए ग्लेन मैक्सवेल पर निशाना साधा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का मानना ​​​​है कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का खिताब नहीं जीत पाएगी। उन्होंने यहां तक ​​​​कि उन्होंने हेड कोच रिकी पोंटिंग पर एक बड़ा आरोप भी लगाया। तिवारी ने कहा कि पोंटिंग विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे रहे हैं।

खुशखबरी! हिमाचल में को-टर्मिनस आधार पर नई भर्तियों की हुई घोषणा, 25000 रुपये तक मिलेगी सैलरी

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मुख्य सचेतक उपमुख्य सचेतक राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष कार्यालयों में को-टर्मिनस आधार पर नियुक्तियों के लिए नए नियम और शर्तें जारी की हैं। इन पदों पर नियुक्त वरिष्ठ परामर्शदाता (सह-अवधि) को 25000 रुपये प्रतिमाह और परामर्शदाता (सह-अवधि) को 20000 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा।

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने मुख्य सचेतक, उपमुख्य सचेतक, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष कार्यालयों में को-टर्मिनस आधार पर नियुक्तियों के लिए नए नियम और शर्तें जारी की हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा डीएमई पर तीन गाड़ियों में भिड़ंत, एक की मौत और आठ घायल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौत और आठ लोग घायल हो गए। जल निगम चौकी के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो मालवाहक टेंपो और एनएचएआई की गाड़ी की भिड़ंत हुई है। मृतक की पहचान पवन कुमार सिंह के रूप में हुई। घायलों में आजम साहनी लव सोनी अंकुश सचिन यादव आकाश यादव देवांश यादव और त्रिशा यादव शामिल हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए इरफान अंसारी, कर दिया बड़ा एलान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को अपनी चार महीने की सैलरी देने का एलान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे चूक बताया। अंसारी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की और कहा कि यह दुख की घड़ी में उन्हें जश्न मनाना शोभा नहीं देता।

'मेरे पास जीने की कोई तो वजह हो...', पहलगाम हमले की पीड़िता ने पति के लिए मांगा शहीद का दर्जा

पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं की मांग उजड़ गई। आशान्या द्विवेदी का नाम भी इन्हीं में से एक है। यूपी के कानपुर में रहने वाली आशान्या की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। वो अपने पति शुभम के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम पहुंची थीं। इस दौरान आतंकियों ने शुभम को अपना पहला शिकार बनाया। वहीं अब आशान्या पति को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहीं हैं।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी संतान के कामों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते है। आपके व्यापार में अच्छा उछाल आएगा और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे।

पहलगाम हादसा: भारत से कौन-कौन से समझौतों को तोड़ने की गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान, इसका क्या और कितना असर?

 जम्मू कश्मीर समाचार

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कितने द्विपक्षीय समझौते हुए हैं? ये समझौते किस-किस बात को लेकर हुए हैं? इनके मायने क्या हैं? अगर यह समझौते टूटते हैं तो इनका क्या असर हो सकता है? आइये जानते हैं...

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को खत्म करने का एलान कर दिया है। इसके अलावा राजनयिक स्तर पर भी कई बड़े एलान हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने भी दबाव में आते हुए भारत के साथ शिमला, कराची समझौते समेत अलग-अलग द्विपक्षीय समझौतों को तोड़ने की धमकी दी है।