Skip to main content

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, गोलीबारी में एक आतंकी ढेर; दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

थाईलैंड में बड़ा हादसा, समुद्र के ऊपर क्रैश हुआ प्लेन; 6 पुलिसकर्मियों की मौत

थाईलैंड में समुद्र के ऊपर उड़ान भरने वाला एक प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस दौरान आसमान प्लेन क्रैश के बाद जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद प्लेन क्रैश के टुकड़े समुद्र में हर तरफ बिखर गए। प्लेन में 6 पुलिसकर्मी सवार थे। इस हादसे में सभी की जान चली गई।

थाईलैंड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। थाईलैंड का विमान अचानक से समुद्र के ऊपर क्रैश हो गया। इस विमान में 6 पुलिसकर्मी सवार थे। प्लेन क्रैश में सभी पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

IPL 2025: आरसीबी vs आरआर मैच में मैदानी अंपायर ने कर डाली बड़ी गलती, थर्ड अंपायर की हो गई किरकिरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुकाबले के दौरान मैदानी अंपायर ने बड़ी गलती कर डाली। अंपायर के इस ब्रेनफेड मोमेंट को देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि थर्ड अंपायर ने दूसरा फैसला दिया था। मैदानी अंपायर ने फिर अपनी गलती सुधारी और सही फैसला दिया। आरसीबी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को मात देकर होमग्राउंड पर पहली जीत दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का 42वां मैच खेला गया, जिसमें एक ऐसा पल देखने को मिला कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Redmi Turbo 4 Pro हुआ लॉन्च, 7550mAh की बैटरी से है लैस; साथ है 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi Turbo 4 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट 7550mAh बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP डुअल कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग है। बैक में यहां soft mist glass कवर है। फोन का Harry Potter Edition भी लॉन्च किया गया है।

पति को मरवाकर प्रेमी से भरवा लिया मांग में सिंदूर, यकीन में बदला जेठानी का शक… बच्चों को छोड़कर हो गई गायब

होली पर घर आए पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और फिर प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवा लिया। इसके बाद बच्चों को ससुराल में छोड़कर गायब हो गई। पुलिस ने लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब पति के भाई ने पत्नी प्रेमी और उसके मौसेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मैनपुरी। परिवार के संग होली मनाने आए पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा और फिर प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवा लिया। इसके बाद बच्चों को ससुराल में छोड़कर गायब हो गई। 

बहराइच में भीषण हादसा– राइस मिल में ड्रायल फटने से लगी आग, पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत

बहराइच में एक राइस मिल में बड़ा हादसा हुआ जब ड्रायल फटने से भीषण आग लग गई जिसमें पांच मजदूरों की दुखद मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में कन्नौज श्रावस्ती और बिहार के मजदूर शामिल हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना और घटना की जांच के निर्देश दिए।

बहराइच। दरगाह इलाके में स्थित राइस मिल का ड्रायल फटने से आग लग गई । हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में कन्नौज, बिहार और श्रावस्ती जिले के मजदूर भी शामिल हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस 2025: हमारी शक्ति - हमारा ब्रह्मांड " थीम है: इंद्रदेव त्रिवेदी

बरेली अवधेश शर्मा
 

सबसे  ये   संवाद  करें।  कल की चिंता आज करें।। अगर बचानी है पृथ्वी, तन- मन दोनों साफ करें।।

 पहले पृथ्वी स्वच्छ रखें, काम सभी हम बाद करें।।

एक अकेला नाकाफी, बात यहां सब साथ करें।।

पृथ्वी नहीं प्रदूषित हो, काम यही शत बार करें।।

वृक्षारोपण करके हम, स्वप्न सभी साकार करें।।

पृथ्वी संग ब्रह्मांड यहां, मानवता आबाद करें।।

पावन पृथ्वी की रक्षा, मिलजुलकर हम आज करें।।

  कौन बचायेगा पृथ्वी, इसमें नहीं विवाद करें।।

अपना कर्म समझ करके, हर बाधा हम पार करें।।