अमेरिका से निकाले जाएंगे 487 अवैध भारतीय प्रवासी, मिला अंतिम निष्कासन आदेश; केंद्र सरकार ने और क्या बताया?
अमेरिका से और 487 अवैध भारतीय प्रवासियों को निकाला जाएगा। इस बात की जानकारी भारत सरकार ने दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि हमें बताया गया है कि 487 संभावित भारतीय नागरिक हैं जिनके निष्कासन के अंतिम आदेश हैं। बुधवार को ही अमेरिका ने सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान में जंजीरों और बेड़ियों से बंधे 104 भारतीय प्रवासियों को वापस भारत भेजा गया था।
राजेंद्र फैमिली मर्डर: 400 घंटे की फुटेज और दो हजार मोबाइल नंबरों की निगरानी से पकड़ा गया कातिल, ऐसे देता था पुलिस को गच्चा
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भदैनी हत्याकांड में पांच लोगों की जान लेने वाले विक्की को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम ने 400 घंटे की फुटेज और 2000 मोबाइल नंबरों की निगरानी की। टीम ने पांच राज्यों के डाटा की जांच की और 90 दिनों में विक्की तक पहुंची। विक्की को उसके भाई जुगनू के साथ गिरफ्तार किया गया।
'टॉयलेट का पानी पीया, बंदूक की नोक पर यातनाएं झेलीं', भारत लौटे मंदीप की कहानी सुनकर कलेजा मुंह को आ जाएगा
डंकी मार्ग से अमेरिका जाने का सपना देखने वाले तरनतारन के मंदीप सिंह के लिए यह सफर मौत से कम नहीं था। पाकिस्तानी डोंकर इब्राहिम के झांसे में आकर मंदीप ने 42 लाख रुपये गंवा दिए और नौ दिनों तक ऐसी यातनाएं झेलीं जिन्हें भुला पाना मुश्किल है। जानिए मंदीप की इस दर्दनाक यात्रा का सच।
तरनतारन। बाहरवीं की पढ़ाई के बाद इटली गए तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब निवासी मंदीप सिंह को पाकिस्तान से संबंधित इब्राहिम नामक डोंकर का संपर्क नंबर मिला। जिसने आश्वासन दिया कि मेक्सिको बॉर्डर के माध्यम से दो दिनों में ही अमेरिका भेज दिया जाएगा।
'कहां गया उनका दावा', फारूक अब्दुल्ला ने आतंकवाद पर केंद्र सरकार को घेरा; दिल्ली चुनाव पर भी दिया बयान
जम्मू- कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म होने के दावों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटनाएं होती हैं तो उनसे पूछें कि उनका दावा कहां गया। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया।
Delhi Election 2025 Voting: राष्ट्रपति मुर्मू, LG सक्सेना और राहुल समेत इन नेताओं ने डाला वोट;
Delhi Election 2025 Voting दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए गुनगुनी सर्दी के बीच जोश के साथ सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। चुनाव में प्रमुख दलों के नेताओं ने वोटिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया और लोगो से वोट करने की अपील की। मुस्लिम बहुल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। आइए देखते हैं कौन-कौन दिग्गजों ने वोट डाला।
Bihar News: विवाहिता की हत्या के बाद चिता पर शव छोड़ भागे ससुराल वाले, पुलिस ने अधजला शव किया बरामद
बिहार के मझौलिया में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। ससुराल वाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी को जहर देकर मारा गया और फिर शव को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। आरोपित फरार हैं।
मझौलिया। बिहार के बेतिया जिले में रतनमाला पंचायत के शाहबाजवा गांव में शनिवार को ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये नकदी के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी।
संभल में दो अवैध मजारों को प्रशासन ने कराया ध्वस्त, तालाब की जमीन पर कब्जा कर हुआ था निर्माण
संभल के चंदौसी में तालाब की जमीन पर बनी मजारों को प्रशासन ने रविवार को तुड़वाकर कब्जा मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमातरम की शिकायतों के बाद की गई है। तालाब के बीचोबीच बनी मजार को ध्वस्त कर दिया गया है और कब्जा करने वाले तांत्रिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।