Skip to main content

Pataal Lok 2 X Review: दूसरे सीजन में छा गए ‘हाथीराम चौधरी’ बने Jaideep Ahlawat, दर्शकों ने दिए फुल मार्क्स

ओटीटी की मोस्ट अवेटेड सीरीज पाताल लोक के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। जयदीप अहलावत एक बार फिर हाथीराम चौधरी के दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। अब वेब सीरीज देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि लोगों को दूसरा सीजन कैसा लगा है।

BCCI अब तो जागो, 752 का औसत तो 125 का स्ट्राइक रेट; करुण नायर ने Vijay Hazare Trophy में लगाया रनों का अंबार

विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने गदर काट दिया है। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ विदर्भ के लिए खेलते हुए 44 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन की पारी खेली। करुण नायर ने पिछले 8 मैच की 7 पारियों में 752 की औसत से 752 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच शतक जड़ चुके हैं।

Realme 14 Pro सीरीज लॉन्च, कलर बदलने वाला डिजाइन और 6000mAh बैटरी जैसी खूबियां

Realme 14 Pro सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। इसमें दो स्मार्टफोन कंपनी लेकर आई है। इसमें Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ को लॉन्च किया गया है। दोनों फोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है। जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ग्राहक 16 जनवरी को दोपहर 115 बजे से 22 जनवरी तक सीमित समय के ऑफर के साथ स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

Bigg Boss 18: तूफान थमा नहीं! परिवार के बाद अब टॉप 6 को सपोर्ट करने आ रहे हैं ये खास लोग, महाभारत होना तय

बिग बॉस सीजन 18 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शिल्पा शिरोड़कर के एलिमिनेट होने के बाद अब घर में सिर्फ छह कंटेस्टेंट रह गए हैं। वैसे जब लास्ट हफ्ता चलता है तो ऐसा लगता है कि सबकुछ बहुत स्मूथली चलेगा लेकिन समय का तांडव इस सीजन के तीन दिन दिखेगा। इस हफ्ते परिवार के बाद ये एक्स कंटेस्टेंट घर में आने वाले हैं।

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट? युवराज सिंह ने दिया एकदम सटीक जवाब

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट खेलने की अहमियत बताई। युवी ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेल रहे हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। युवी ने रोहित-कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने का सुझाव दिया। उन्‍होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट खेलने से खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़‍ियों को लाभ मिलता है और उनके अंतरराष्‍ट्रीय प्रदर्शन में सुधार होता है।

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने 14 दिनों बाद तोड़ा अनशन, समर्थकों ने पिलाया जूस; सामने आई Photos

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 14 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ दिया। उन्होंने पटना में गंगा नदी में डुबकी लगाई और हवन किया। इसके बाद समर्थकों ने उन्हें जूस पिलाया। हालांकि उनका सत्याग्रह अभी भी जारी रहेगा। प्रशांत किशोर बीपीएससी के खिलाफ कथित 70वीं पीटी परीक्षा लीक को लेकर अनशन कर रहे थे। इस मामले में पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर है।

पटना। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार 15 दिनों से अनशन पर थे। आज 16 जनवरी को उन्होंने गंगा स्नान कर अपना आमरण अनशन तोड़ा, जय बिहार और भारत माता की जय के नारों से पूरा आश्रम गूंज उठा।

Saif Ali Khan Attack: हत्या, डकैती... इन 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज; पुलिस ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार रात चारी करने आए एक आरोपी ने हमला कर दिया। चोर के हमले में सैफ अली खान बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बांद्रा पुलिस ने हमलावर के खिलाफ BNS 109 हत्या और डकैती की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि जांच के लिए 30 सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। हमलावर की तस्वीर सामने आ चुकी है।