Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस? लालू ने दिया सीधा जवाब; NDA में मचेगी खलबली
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दही-चूड़ा पॉलिटिक्स सुर्खियों में है। एनडीए के भीतर तरजीह नहीं मिलने से मायूस और दर-बदर घूम रहे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के दही-चूड़ा भोज में अपने कई बड़े नेताओं के साथ लालू प्रसाद ने शामिल होकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है।
'Ex Spy के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई', पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में कमेटी ने केंद्र को दी सीक्रेट रिपोर्ट
Gurpatwant Singh Pannu खालिस्तानी आतंकी पन्नून की हत्या की साजिश पर अमेरिकी आरोप के बाद गठित भारत सरकार की उच्च अधिकार प्राप्त जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में सरकार से उक्त साजिश में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कदम उठाने की सिफारिश। साथ ही ऐसे तत्वों को सुरक्षा एजेंसियों में प्रवेश से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा।
'भारत किसी सीमा में बंधा भूमि का टुकड़ा नहीं', पीएम मोदी बोले- देश को समझना है तो.
..नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में फैले इस्कॉन के अनुयायी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की डोर से बंधे हैं। उन सबको एक-दूसरे से कनेक्ट रखने वाला एक और सूत्र है जो चौबीसों घंटे हर भक्त को दिशा दिखाता रहता है। ये श्रील प्रभुपाद स्वामी के विचारों का सूत्र है।
Bihar Politics: 'डीके टैक्स' का जिक्र कर तेजस्वी ने फिर बोला CM नीतीश पर हमला, कहा- 'भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार
'बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नए बयान से फिर राज्य में सियासत तेज हो गई है। उन्होंने जहानाबाद में नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। इसके साथ तेजस्वी ने एक बार फिर डीके टैक्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीके टैक्स की वसूली हो रही है।
जहानाबाद। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जहानाबाद पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में अफसर शाही चरम सीमा पर हैं। प्रदेशवासियों से डीके टैक्स वसूला जा रहा है।
Bigg Boss 18 : चल गया पता! कौन है बिग बॉस की ट्रॉफी का असली विजेता? फैन फॉलोइंग कर सकती है बड़ा खेल
बिग बॉस का फिनाले पास आ गया है। फाइनली 19 जनवरी को हमें पता चल जाएगा कि शो का असली विजेता कौन है। फिलहाल लिस्ट में तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं जिनमें विवियन डिसेना करणवीर मेहरा और रजत दलाल का नाम है। अब कौन-कौन सी चीजें गेम को प्रभावित कर सकती हैं और कौन बनेगा असली विजेता पढ़िए।
19 जनवरी को बिग बॉस का फिनाले होने वाला है। फैंस से अब इंतजार नहीं हो रहा है, वो अब बस विजेता को देखना चाहते हैं। वहीं घर में मौजूद घर एक कंटेस्टेंट अपना दावा ठोकने में लगा हुआ है। इस हर कोई ट्रॉफी को अपने हाथ में देखना चाहता है। कॉम्पटीशन और भी कड़ा होता जा रहा है।
Delhi Election 2025: AAP ने दो सीटों पर उम्मीदवार बदले, नरेला से शरद चौहान और हरि नगर से सुरिंदर पर लगाया दांव
Delhi Election 2025 को पांच फरवरी को होने वाले मतदान से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने दो सीटों पर बुधवार को उम्मीदवार बदल दिए। पार्टी ने अब नरेला विधानसभा सीट से शरद चौहान और हरि नगर विधानसभा सीट से सुरिंदर सेतिया पर दांव लगाया है। आम आदमी पार्टी ने अन्य दलों के मुकाबले सबसे पहले सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।
नई दिल्ली। पांच फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पूरी ताकत झोंक रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदल
Rahul Gandhi पर मुकदमा दर्ज होगा या नहीं? 24 जनवरी को आएगा आदेश, कोर्ट में 12 साल पहले दी गई शिकायत... ये है मामला
राहुल गांधी के खिलाफ मुस्लिमों पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में दायर परिवाद मामले में 24 जनवरी को सुनवाई होगी। 12 साल पहले दर्ज इस मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा आदेश जारी करेंगे। आरोप है कि भाषण के दौरान वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर के दंंगे का जिक्र करते हुए मुसलमान युवकों का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से संपर्क होने का बयान दिया था।