जालंधर में लॉरेंस गैंग के गुर्गों का एनकाउंटर, बदमाश के पैर में लगी गोली; कई हथियार बरामद
जालंधर के वडाला चौक के पास बुधवार सुबह गोल्डी बराड़ के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। दो गोलियां एक आरोपित की टांग पर लगीं। उनके पास से चार अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
Gautam Gambhir के सख्त तेवर... कोच मोर्ने मोर्केल को बीच मैदान लगाई फटकार; सामने आई बड़ी वजह
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैदान पर देरी से पहुंचने के लिए बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल को डांट लगाई थी। रिपोर्ट के अनुसार बॉलिंग कोट मोर्ने के ट्रेनिंग में थोड़ा लेट से पहुंचने की वजह से गौतम गंभीर ने नाराजगी जताई थी। मोर्केल निजी मीटिंग की वजह ट्रेनिंग में थोड़ा देरी से पहुंचे थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम और उनके खिलाड़ी आलोचनाओं के घेरे में हैं। कोच गौतम गंभीर को भा खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
Harsha Richhariya: महाकुंभ में फेमस हुईं हर्षा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, ग्लैमर की दुनिया में वापसी क्या बोलीं?
महाकुंभ 2025 में हर्षा रिछारिया काफी सुर्खियों में बनी हुईं हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंनेने अध्यात्म का मार्ग अपनाया है। पश्चिमी सभ्यता को त्यागकर उन्होंने सनातन धर्म को अपनाया है और अब निरंजनी अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी की शिष्या हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। इसी बीच हर्षा ने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है।
mahakumbh 2025: अमृत स्नान का पसंदीदा स्थल बना विहंगम संगम तट, हर घंटे 10 लाख लोगों ने लगाई डुबकी
महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर्व मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को लगभग साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की प्राथमिकता में संगम तट रहा जहां पर अखाड़ों के संतों और गुरुओं ने भी स्नान किया। महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में आस्था का महासमागम और सफल आयोजन देख सीएम योगी ने पूज्य संतों कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
Delhi Election 2025: दिल्ली में आज कई नामांकन, BJP से प्रवेश वर्मा तो AAP से केजरीवाल सहित ये नेता भरेंगे पर्चा
Delhi Election 2025 के लिए बुधवार को कई बड़े नेता नामांकन करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व भाजपा नेता परवेश वर्मा और आप नेता मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेता पर्चा भरने पहुंचेंगे। केजरीवाल महिला समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे जबकि सिसोदिया नामांकन रैली निकालेंगे। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के लिए गरमा चुके माहौल के दौरान आज बुधवार को नामांकन करने की धूम रहेगी। बड़े नेताओं में आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नामांकन कराएंगे।
पीएम मोदी ने INS सूरत, नीलगिरी और वाघशीर देश को किए समर्पित, बोले- भारत की समुद्री विरासत के लिए बड़ा दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस नीलगिरी आईएनएस सूरत और आईएनएस वाघशीर को देश को समर्पित किया। ये तीनो प्लेटफॉर्म मेड इन इंडिया हैं। पीएम मोदी ने इसे नेवी के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि तेज गति से हमने नई नीतियां बनाई हैं देश के हर कोने हर सेक्टर का विकास हो इस लक्ष्य के साथ हम चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पहुंचे। यहां उन्होंने आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। मुंबई पहुंचने पर पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
Video: 'इंदिरा भवन' का नाम बदलने की मांग, कांग्रेस के नए दफ्तर के बाहर लगे 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' के पोस्टर
कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन अब देश की सबसे पुरानी पार्टी के नये मुख्यालय का पता हो गया है। मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी समेत पार्टी नेताओं की मौजूदगी में सोनिया गांधी ने इसका उद्घाटन किया। नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसमें ऊपर की मंजिल पर सोनिया राहुल और खरगे का दफ्तर होगा। प्रवक्ताओं के लिए साउंड प्रूफ केबिन बने हुए हैं।
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।