Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी टारगेट को पूरा करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से परेशान करेंगी। वरिष्ठ सदस्य आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। परिवार में सदस्यों में यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

विपक्षी खेमे में बिखराव के बीच महायुति को ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का संदेश देंगे PM मोदी, कल होगी विधायकों के साथ चर्चा

पीएम मोदी बुधवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। जहां वह नेवल डॉकयार्ड में नौसेना के दो पोत एवं एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी कल बीजेपी के विधायकों से चर्चा भी करेंगे। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद ये पहला मौका है जब पीएम महाराष्ट्र के दौरे पर जा रहे हैं। विपक्षी खेमे में बिखराव के बीच पीएम का ये दौरा अहम माना जा रहा है।

16 साल में इतनी बदल गई ये क्यूट बच्ची, Salman Khan की गोद में बैठकर पोज करती दिखीं Rasha Thadani

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अजय देवगन के भांजे अमन के साथ वो फिल्म आजाद में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए मां और अमन देवगन के साथ टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 पर गई थीं। एक्ट्रेस ने वहां से कई सारी तस्वीर शेयर की हैं।

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेन पलटाने की साजिश के बाद अलर्ट, खुफिया विभाग ने RPF को लिखा पत्र

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर चैलाहां हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पोल रखकर आनंद विहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। खुफिया विभाग ने इस साजिश की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी है। विभाग ने हाल के दिनों में बिहार में तीन जगहों पर ट्रेन डिरेल करने की साजिश का जिक्र किया है।

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के चैलाहां हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पोल रखकर आनंद विहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश के बाद खुफिया विभाग ने आरपीएफ को अलर्ट किया है

कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची, कुछ पुराने नेताओं तो कुछ नए चेहरों पर लगाया दांव

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में कृष्णा तीरथ सहित कई दिग्गजों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खां की बेटी अरीबा खान को आप प्रत्याशी अमातुल्लाह खान के सामने उतारा है। पढ़ें पूरी लिस्ट। 

दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ इस विधानसभा चुनाव में पटेल नगर से मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस ने उन्हें यहां से भाजपा के राजकुमार आनंद के मुकाबले प्रत्याशी बनाया

MG ने अपनी गाड़ियों की कीमत में की बढ़ोतरी, Comet से लेकर ZS EV तक के बढ़े दाम

MG Cars Price Hike जनवरी 2025 में एमजी मोटर्स ने अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। MG ZS EV की कीमतों में 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है तो वही MG Comet में 19 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही MG Astor की कीमतों में 49 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

जनवरी 2025 में MG Motor ने अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की है। MG ने अपनी ICE के साथ ही इलेक्ट्रिक कार की भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमत में 12 हजार रुपये लेकर 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं कि MG Motor की गाड़ियों की कितनी कीमत बढ़ी है

iPhone का USB Type-C से हैकिंग कनेक्शन? छिपी हैं इसमें कई खामियां! रिपोर्ट में खुलासा

हार्डवेयर सिक्योरिटी के बारे में लोगों को जानकारी देने वाले Thomas Roth ने कहा कि एपल के जिन आईफोन मॉडल में यूएसबी-पोर्ट दिया गया है। उनको हैक किया जा सकता है। ये सुरक्षा खामियां एपल के स्वामित्व वाले ACE3 USB-C कंट्रोलर में पाई गई हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया कि iPhone यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं आई है।

एपल के प्रोडक्ट अपनी सिक्योरिटी के लिए पॉपुलर हैं। एपल के डिवाइस को हैक करना बहुत मुश्किल होता है। एपल के डिवाइस खरीदने के पीछे ज्यादातर लोगों का तर्क भी यही होता है कि iPhone समेत एपल के सभी डिवाइस सेफ होते हैं।