Skip to main content

हरिद्वार में बड़ा हादसा, हाईवे किनार खड़े ट्रक से टकराई कार; चार यात्रियों की मौत

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी हरियाणा के चार यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। हादसा बहादराबाद थाने से पहले शनि देव मंदिर के पास हुआ। रुड़की की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में वर्षा शुरू, भारी बर्फबारी के आसार; कई सड़कें बंद

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहली से छह जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। श्रीनगर और जम्मू में मैदानी क्षेत्रों में दिनभर मौसम शुष्क रहा लेकिन आसमान बादलों से ढका रहा।

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ ने सक्रिय होते ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई।

'बहुत दुख के साथ लिख रहा हूं...', आतिशी पर बरसे शिवराज सिंह; चिट्ठी लिखकर किस बात पर जताई चिंता?

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में राजनीति गरम है। चुनाव से पहले चिट्ठी वार चल रहा है। इसका सिलसिला तब शुरू हुआ जब पहले केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को छिट्ठी लिखी थी। अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सीएम आतिशी को पत्र लिखा है। इससे पहले आतिशी ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा था।

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरम है। चुनाव से पहले चिट्ठी वार चल रहा है। इसका सिलसिला तब शुरू हुआ जब पहले केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को छिट्ठी लिखी थी। अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सीएम आतिशी को पत्र लिखा है

Gautam Gambhir का फूटा गुस्सा, Team India के ड्रेसिंग रूम विवाद की रिपोर्ट को बताया झूठा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें टेस्ट से पहले ये खबर आई थी कि मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद कोच गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों को खूब फटकार लगाई लेकिन इन ड्रेसिंग रूम की लीक बातों को गंभीर ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि सभी प्लेयर्स जानते हैं कि किन क्षेत्रों में काम करना है। हमने उनसे केवल एक ही बातचीत कि ये टेस्ट मैच कैसे जीता जाए।

Maharashtra Politics: 'अब लड़ाई खत्म करो...', एक होगी पवार फैमिली? अजीत और शरद को साथ लाने का मन बना रहा परिवार

एक बार फिर पावार परिवार के एकजुट होने की बात चर्चा में है। अब डिप्टी सीएम अजीत पवार की फैमिली भी पवार परिवार को एकजुट देखने की बात कह रही है। इससे पहले विधायक रोहित पवार की मां सुनंदा पवार ने भी इसी तरह एनसीपी संस्थापक शरद और अजित के फिर से एक होने की अपील की थी।

पुणे। महाराष्ट्र की राजनीति में पवार फैमिली हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। अब एक बार फिर परिवार के एकजुट होने की बात सुर्खियों में है। अब डिप्टी सीएम अजीत पवार का परिवार भी शरद पवार और अजीत को एकजुट करने की बात कर रहा है

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी यह आदत पसंद नहीं आएगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप धन को सही योजनाओं में लगाए। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप जीवनसाथी को लेकर कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

Pushpa 2 Worldwide Collection: सोच समझ के आना! पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया आतंक, New Year पर नया कारनामा

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार बंपर कमाई कर रही है। इंडिया में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये मूवी वर्ल्डवाइड भी कमाई के मामले में एक के बाद एक फिल्म को धूल चटा रही। बेबी जॉन का कचूमर निकालने के बाद अब ये मूवी 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए भी खतरा बन गई है।