Ghaziabad News: एक मकान में विस्फोट, दो लोग झुलसे; धमाके की आवाज सुन दहल उठे लोग
गाजियाबाद में मुरादनगर के एक गांव में आज सुबह विस्फोट हो गया। एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया जिससे दो लोग झुलस गए। विस्फोट किस वस्तु से हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुरादनगर,। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में थाना क्षेत्र के गांव रेवड़ा रेवड़ी में बुधवार सुबह आठ बजे के आसपास एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो...', विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस तरह मनाया न्यू ईयर
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सिडनी में न्यू ईयर का जश्न मनाया। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और दोनों टीमों के बीच पांचवां व अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। विराट कोहली से भारतीय फैंस को सिडनी में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। जानें विराट कोहली का सिडनी में कैसा प्रदर्शन रहा है।
सुबह-सुबह सासाराम में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी बाइक; तीन युवकों की तड़प-तड़पकर मौत
सासाराम में सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। वे एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गुंसेज गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे।
सासाराम। सासाराम में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर लखुई लख नहर में गिर गई जिस पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।
'BJP के नेता खुलकर बांट रहे पैसे, क्या वोट खरीदने का समर्थन करती है RSS', केजरीवाल की मोहन भागवत को चिट्ठी; पूछे कई सवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत गर्म हो रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर RSS के प्रमुख मोहन भागवत को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इसमें बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए मोहन भागवत से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि क्या RSS बीजेपी के गलत कामों का समर्थन करती है? क्या RSS वोट खरीदने का समर्थन करती है?
गुजरात के बनासकांठा में टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत; 20 घायल
गुजरात के बनासकांठा जिले में टैंकर और लग्जरी बस की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है सुइगाम के सोनेथ गांव के पास भारतमाला राजमार्ग पर टैंकर और लग्जरी बस के बीच ये टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों को 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस से भाभर थराद सहित आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
सपा सांसद के मकान पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी! जियाउर्रहमान बर्क को प्रशासन ने थमाया आखिरी नोटिस
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने तीसरा और अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। बिना नक्शा पास कराए बनाए गए मकान पर प्रशासन की यह कार्रवाई हुई है। सपा सांसद ने मकान को ध्वस्तीकरण से बचाने के लिए एक महीने का समय मांगा गया था लेकिन अब प्रशासन ने तीसरा नोटिस भी तामिल करा दिया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुभवों से लाभ लेकर आएगा। आपके मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments