Skip to main content

IND vs AUS: जीत के बाद गदगद दिखे Pat Cummins, दर्शकों को बताया रिडिकुलस, स्‍टार्क पर दिया बड़ा अपडेट

IND vs AUS बार्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा टेस्‍ट मैच मेलबर्न में खेला गया। इस बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी। इसके साथ ही पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बनाई। भारत ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्‍ट ही जीता था। साथ गाबा टेस्‍ट ड्रॉ रहा था।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने सिर्फ पर्थ में खेला गया पहला टेस्‍ट जीता था।

अचानक पहुंचे अधिकारी तो खुल गया बड़ा राज, यूपी में 42 शिक्षकों की कट गई सैलरी; सभी से मांगा स्पष्टीकरण

शामली में प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से 100 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में 42 शिक्षक अनुदेशक और शिक्षामित्र बिना ऑनलाइन अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। लगातार अनुपस्थित शिक्षकों की सूची भी तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स सक्रिय है।

Rupali Ganguly के चलते Anupamaa से रातोंरात बाहर हुईं Alisha Parveen? आरोप पर एक्ट्रेस ने दे दिया ऐसा रिएक्शन

Anupamaa में राही का किरदार निभा रहीं अलीशा परवीन को अचानक बिना किसी नोटिस के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इसके पीछे रुपाी गांगुली का हाथ है। अब खुद रुपाली गांगुली ने सामने आकर इस पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

बीते कुछ समय से अनुपमा शो और लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का नाम विवादों में छाया हुआ है। कभी कुछ कलाकारों वे खुद शो से किनारा कर लिया तो वहीं कुछ को अचानक बाहर कर दिया गया। हाल ही में, अनुपमा में आई नई एक्ट्रेस अलीशा परवीन  को भी अचानक निकाल दिया गया।

जब धांधली का पता चलता है तो भाजपा युवाओं पर लाठीचार्ज करती है', पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि धांधली छिपाने की खातिर छात्रों पर यह लाठीचार्ज किया गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दोहरे अत्याचार का प्रतीक बन गई है।

कांग्रेस ने सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा रद करने की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की। पार्टी ने कहा कि बल प्रयोग करके यह छात्रों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश है

'मैं लोगों की चौकीदार हूं', विरोध प्रदर्शनों के बाद पहली बार संदेशखाली पहुंचीं ममता, भाजपा पर साधा निशाना

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शनों के बाद पहली बार संदेशखाली पहुंची। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि यहां फर्जी खबरें फैलाने के लिए बहुत पैसा खर्च किया गया। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा का पैसा मत लेना। 

कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर इस वर्ष की शुरुआत में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के एक साल बाद सोमवार को पहली बार उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के दौरे पर पहुंचीं।

MVA में दरार! BMC चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी में उद्धव की शिवसेना; वजह भी आई सामने

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एमवीए में फूट नजर आने लगी है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी बिना किसी गठबंधन के ही मुंबई महानगरपालिका के चुनाव भाग लेगी। प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र भर के शिवसैनिकों की ओर से पार्टी हाईकमान को यह सुझाव आ रहा है कि हमें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने संकेत दिया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली उनकी पार्टी कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) से गठबंधन के बिना ही मुंबई महानगरपालिका के चुनाव अकेले लड़ सकती है।

'केजरीवाल ने आपको काम चलाऊ मुख्यमंत्री बनाया, यह मेरा भी अपमान', LG की CM आतिशी को चिट्ठी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। एलजी सक्सेना ने केजरीवाल के काम चलाऊ मुख्यमंत्री वाले बयान को आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल आतिशी का अपमान है बल्कि राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में उनका भी अपमान है।