Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों मे भाग लेने के लिए रहेगा। आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस में भी टारगेट पकड़ कर चलना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा।

नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगी कटौती, CII ने सरकार को दिया ये सुझाव

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ ने अपने बजट सुझावों में ईंधन पर उत्पाद शुल्क कम करने की सिफारिश की है। इसका उद्देश्य है कि खपत को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं उद्योग संगठन का कहना है कि खपत बढ़ाने के लिए खासकर निम्न आय स्तर पर यह छूट दी जानी चाहिए। वहीं इस सुझाव में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने की बात भी कही गई है।

'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं', केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज; कहा- खो दिया मानसिक संतुलन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। साथ ही उन्होंने आप पर कल्याणकारी योजनाओं को लेकर दिल्ली की जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं

मनाली घूमने आए पर्यटकों की गम में बदली खुशी, गाड़ी पर गिरी बड़ी चट्टान; पति के सामने पत्नी की मौत, कैब चकनाचूर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फोरलेन निर्माण कार्य के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र के एक पर्यटक परिवार की कार पर बड़ी चट्टान गिर गई जिससे पत्नी की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने फोरलेन पर काम कर रही कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मंडी। फोरलेन का काम महाराष्ट्र के परिवार की खुशियों को छीन ले गया। मनाली से घूमकर वापस लौट रहे महाराष्ट्र के पर्यटकों की गाड़ी पर बड़ी चट्टान गिर गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई।चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

कक्षा 12वीं छात्रा ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को काम्या ने किया फतह

मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है। भारतीय नौसेना के अनुसार काम्या ने 24 दिसंबर को चिली के मानक समय के अनुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका की चोटी पर इतिहास अपने नाम किया।

BPSC: परीक्षा रद करने की मांग को लेकर गांधी मैदान में जुटे छात्र, PK का भी मिला साथ; पुलिस ने फिर बरसाई लाठी

Bihar News बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में जुटे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद की जाए और दोबारा परीक्षा ली जाए। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी अभ्यर्थियों का समर्थन करने पहुंचे हैं। उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

IND vs AUS: भारतीय टीम को अगर जीतना है मेलबर्न टेस्‍ट, तो आखिरी दिन करना होगा यह काम

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा टेस्‍ट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के पास अभी 333 रन की बढ़त है। ऐसे में आखिरी दिन मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता है।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा टेस्‍ट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन स्‍टंप तक ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के पास अभी 333 रन की बढ़त है।