Skip to main content

खून जमाने वाली ठंड भी नहीं रोक पा रही सेना के कदम, -20 डिग्री तापमान में दे रहे ऑपरेशनल तैयारियों को धार

भारतीय सेना दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक है। लद्दाख की खून जमाने वाली ठंड बर्फीले तूफान और हिमस्खलन के खतरों के बीच भी कांबेट इंजीनियर्स ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत कर रहे हैं जबकि सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख में सैनिक उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं। सियाचिन ग्लेशियर में तापमान जनवरी में माइनस 50 डिग्री तक गिर जाता है।

गौतम गंभीर का एक मैसेज और नीतीश-सुंदर ने MCG में कर दी कंगारुओं की बोलती बंद, जानिए ड्रेसिंग रूप में क्‍या पक रहा था

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्‍ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेला अब समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम अभी भी 116 रन पीछे है। ऐसे में चौथे दिन टीम लीड को थोड़ा और कम करना चाहेगी। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी शतक बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में भारतीय टीम ने 164/5 से आगे खेलना शुरू किया। जब दूसरे दिन का खेल खत्‍म हुआ तो भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारतीय टीम को ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के रूप में 2 बड़े झटके लगे।

कमरे को हिलाकर रख देगा ये 100W का साउंडबार, कीमत 5 हजार से कम, मिलेगा तीन साउंड मोड भी

Blaupunkt ने भारत में SBW100 Pro+ साउंडबार को लॉन्च किया गया है। ये एक 2.1 चैनल वाला साउंडबार है। इसमें वायर्ड सबवूफर ग्राहकों को मिलेगा। इसका ऑडियो आउटपुट 100W का है। ग्राहकों को इस प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। इसकी कीमत 5 हजार रुपये से कम रखी गई है। आइए जानते हैं इस प्रोडक्ट की बाकी डिटेल।

Blaupunkt ने भारत में SBW100 Pro+ के लॉन्च के साथ अपनी साउंडबार रेंज का विस्तार किया है। कंपनी के मुताबिक, साउंडबार को यूजर्स के इनपुट के आधार पर डिजाइन किया गया है और इसमें एजलेस शेप, हाई-ग्रेड ग्रिल और एक स्लीक डिजाइन है जो किसी भी डेकोरेशन के साथ आसानी से ब्लेंड हो जाएगा।

संभल में कलेक्ट्रेट के पास हुई फायरिंग, लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़े; ड्राइवर के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के संभल में एक टेंपो के किराए को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष पर हमला किया गया और एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गहलोत सरकार में बने 9 जिलों और 3 संभागों का गठन रद, भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला

राजस्थान की भजन सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला करते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए कई जिलों के गठन को रद करने का फैसला किया है। साथ ही तीन संभाग को भी रद करने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि इन जिलों को बनाने से पहले व्यावहारिकता पर विचार नहीं किया गया था। पढ़ें पूरी खबर।

जयपुर। राजस्थान की भजन सरकार ने शनिवार को पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के दौरान राज्य में बनाए गए नौ जिलों और तीन संभागों के गठन को रद कर दिया। शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को अंतिम रूप दिया गया। राजस्थान में अब 41 जिले और 7 संभाग होंगे।

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, ब्रिज टावर गिरने से सात मजदूर घायल; मची अफरातफरी

प्रयागराज में रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान एक ब्रिज टावर गिर गया जिसमें सात मजदूर घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुई जब मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे। घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से एक मजदूर की हालत नाजुक देखकर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

'सुसाइड कर लूंगा, नए साल तक...' Game Changer का ट्रेलर रिलीज नहीं होने पर Ram Charan के फैन ने दी धमकी

राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर रिलीज होने में देरी हो रही है। फिल्म को रिलीज होने में मात्र 13 दिन का समय बचा है और फैंस इसके लिए पलके बिछाए बैठे हुए हैं। अब एक फैन ने RIP लेटर लिखकर मेकर्स को धमकी दे डाली है। उसका कहना था कि अगर ये रिलीज नहीं किया गया तो वो आत्महत्या कर लेगा।

राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। वहीं इसके निर्देशक हैं।