Skip to main content

6 जनवरी को लॉन्च होगा Redmi का ये धमाकेदार फोन, मिलेंगे AI फीचर्स, कीमत 13 हजार से कम होने की है उम्मीद

Redmi 14C 5G को कंपनी ने कुछ समय पहले टीज किया था। अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन डिवाइस डुअल 5G सिम सपोर्ट और 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 13 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

नए रंगरूप में आई Suzuki Hayabusa, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल समेत मिले एडवांस फीचर्स

2025 Suzuki Hayabusa को नए कलर और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ ग्लोबल बाजार में पेश किया गया है। इसे पहले से ज्यादा पावरफुल और शानदार लुक दिया गया है। इसे साल 2025 में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। वहीं उम्मीद है कि नई हायाबुसा को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कन्फर्म! OTT पर इस दिन रिलीज होगी Golden Globe में नॉमिनेटेड फिल्म All We Imagine As Light, कहानी छू लेगी दिल

पायल कपाड़िया की बेहतरीन फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट All We Imagine As Light आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को इसी साल गोल्डन ग्लोब में दो नॉमिनेशन मिला है। गोल्डन ग्लोब होस्ट होने से पहले फिल्म की डायरेक्टर ने अनाउंस कर दिया है कि यह मूवी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

राजस्थान में अपराधियों के हौसले बुलंद! नारकोटिक्स टीम की गाड़ी को मारी टक्कर, कई अधिकारी घायल

राजस्थान में नारकोटिक्स विभाग ने 345 किलो से ज्यादा डोडाचूरा बरामद किया है। यह मादक पदार्थ एक कार से बरामद हुआ जिसे नारायणपुर टोल प्लाजा पर पकड़ा गया था। इस घटनाक्रम में तस्करों ने नारकोटिक्स विभाग की गाड़ी को ही टक्कर मार दी थी जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें विभाग के अधिकारी घायल हो गए थे। एक तस्कर फरार होने में सफल हो गया था।

राजस्थान में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों को कानून का जरा भी खौफ नहीं है। ताजा मामला चित्तौड़गढ़ जिले से सामने आया है, जहां अफीम तस्करों को पकड़ने गई नारकोटिक्स टीम की गाड़ी को ही टक्कर मार दी गई।

Manmohan singh News: 'ये सिख समाज का अपमान', मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर गहराया विवाद, सरकार पर बरसा विपक्ष

पूर्व पीएम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंत्येष्टि के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पीएम मोदी राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह अमर रहें और जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन आपका नाम रहेगा के नारे खूब गूंजे। अंत्येष्टि में कई विदेशी नेता भी शामिल हुए। हालांकि अंतिम संस्कार को लेकर सियासी विवाद भी गहरा गया।

Nitish Kumar Reddy Century: शतक के बाद आया नीतीश के पिता का पहला रिएक्शन, भावुक आंखों से कहा- टेंशन, टेंशन.

.नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में शानदार पारी खेल टीम इंडिया को मुश्किल में से निकाला और शतक जमाया। उनके शतक के दम पर उस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने की स्थिति में पहुंची है। ये नीतीश का पहला टेस्ट शतक और इसे देखने के लिए उनके पिता स्टैंड में मौजूद थे। शतक के बाद उनके पिता ने भावुक होते हुए अपनी बात रखी।

Mercedes G 580 भारत में 9 जनवरी को होगी लॉन्च; 30 मिनट में 10-80% तक चार्ज, 470 km से ज्यादा की मिलेगी रेंज

Mercedes G 580 भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे भारत में 9 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भी पेश किया जाएगा। यह महज 30 मिनट में 10 प्रतिशत से लेकर 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। वहीं इसे फुल चार्ज करने पर 470 किमी से ज्यादा का रेंज मिलेगा।