IND vs AUS: 'जड्डू ज्यादा दांत मत दिखा', रोहित शर्मा ने बीच मैच में लगाई रवींद्र जडेजा को फटकार, Video हो गया वायरल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा अपने चिर-पिरिचित अंदाज में दिखे। उनकी बातें कई बार स्टम्प माइक पर कैद हुई हैं और इस बार भी कुछ ऐसा हो गया। रोहित बीच मैदान पर अपनी टीम के सीनियर साथी रवींद्र जडेजा को डांटते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।
सिनेमा के नाम रही PM Modi की 2024 की आखिरी मन की बात, इन फिल्मी सितारों का किया जिक्र
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम मनोरंजन जगत के दिग्गज कलाकारों के नाम किया। उन्होंने राज कपूर (Raj Kapoor) मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) अक्किनेनी नागेश्वर राव और तपन सिन्हा को याद किया है और उन्हें प्रेरणा बताया है। जानिए प्रधानमंत्री ने इन सितारों के बारे में क्या-क्या कहा है।
हिमाचल में नये साल पर जश्न की धूम, धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों के लिए खास इंतजाम; आने से पहले पढ़ लें जरूरी निर्देश
नववर्ष के जश्न के लिए तैयार है धर्मशाला और मैक्लोडगंज। होटलों में 90 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है तो आने से पहले करा लें कमरा बुक। ट्रैकिंग पर रोक लेकिन घूमने के लिए हैं कई ऑप्शन। पार्किंग की भी है सुविधा। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े साथ लाएं। पुलिस भी रखेगी ख्याल मांग सकते हैं सहायता। जश्न के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
धर्मशाला। नववर्ष के जश्न के लिए प्रदेश की पर्यटन राजधानी कांगड़ा तैयार है। अगर आप मैक्लोडगंज में नया साल मनाने की योजना बना रहे हैं तो यहां आने से पहले होटल में कमरा बुक करवा लें। यहां के होटलों में अभी तक 90 फीसद बुकिंग हो चुकी है।
भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली... 15 हजार का था इनाम
श्रावस्ती जिले में एक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी ही पांच वर्षीय सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस खोखा और बाइक बरामद की है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
श्रावस्ती। जिले में शनिवार देर रात हरदत्तनगर गिरंट थाने की पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम ने देवरा नहर पुल के पास से मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपित को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया। आरोपित के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद हुआ है।
जोमैटो का डिलीवरी बॉय मुंबई से गिरफ्तार, दिल्ली में बच्चे की हत्या कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एक ऐसे पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया है जिस पर 2010 में एक बच्चे के अपहरण और हत्या का आरोप है। आरोपित अपना नाम और पहचान बदलकर जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था। उसे 23 जुलाई 2021 को 56 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था लेकिन वह आत्समर्पण न कर फरार हो गया था।
नई दिल्ली। भजनपुरा थाने में दर्ज फिरौती के लिए अपहरण और हत्या के दोषी पैरोल जंपर को मुंबई में एक घनी आबादी वाले इलाके से क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने 2010 में भी पैरोल जंप किया था और उसके बाद पांच साल तक फरार रहा।
Nainital News: नए साल के स्वागत को पहाड़ों पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या, हाइवे पर लगा जाम, होटलों में कमरे फुल
नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में पर्यटकों के पहाड़ों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। कैंची धाम में भी आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए हाईवे पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।
'क्या मेरी धर्मपत्नी रोहिंग्या घुसपैठिया है, जो उनका वोट काटने का आवेदन दिया', संजय सिंह का BJP पर हमला
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों के वोट कटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनकी पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है। संजय सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी पूर्वांचल की रहने वाली हैं और बीजेपी ने उनका वोट दो बार कटवाने की कोशिश की है।