Skip to main content

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने यूपी कॉलेज से छोड़ा अपना दावा, बताई ये वजह

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने यूपी कॉलेज की जमीन पर से अपना दावा छोड़ दिया है। 2018 में जारी दावे की नोटिस को 18 जनवरी 2021 को निरस्त कर दिया गया है। अब कोई भी कार्यवाही वक्फ बोर्ड के कार्यालय में प्रचलित नहीं है। मंगलवार को छात्रों ने हनुमान चालीसा पढ़ कर विरोध जताया था। इस दौरान कई छात्रों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

ढाई दशक बाद Mamta Kulkarni की हुई भारत वापसी, इस खास काम के लिए किया कमबैक

साल 1992 में बॉलीवुड फिल्म मेरा दिल तेरे लिए से एक एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कदम रखा जिसको बड़े पर्दे पर दर्शक बस एकटक निहारते रह गए। वह बला की खूबसूरत थीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जो 90 के दशक में फैंस के दिलों की रानी थीं। 2000 में उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ भारत भी छोड़ दिया। अब एक्ट्रेस 24 साल के बाद इस खास काम के लिए इंडिया लौटी हैं।

ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन, 4 Apple के और 5 Samsung, Xiaomi भी है लिस्ट में

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने 2024 की तीसरी तिमाही के लिए अपना डेटा जारी किया है। इसमें टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी गई है। इस लिस्ट में 4 फोन एपल के हैं 5 सैमसंग के और एक रेडमी का भी है। टॉप 10 की लिस्ट में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन Apple iPhone 15 है। वहीं Redmi 13C एक मात्र फोन है जो एपल और सैमसंग से हटकर है।

Naga Chaitanya और Shobhita Dhulipala की शादी के बीच वायरल हो रहीं Nagarjuna की पहली शादी की तस्वीरें

Naga-Sobhita Wedding शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों कई साल की डेटिंग के बाद फाइनली हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं। इनकी शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे पहुंचने वाले हैं। शादी समारोह हैदराबाद के प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी। पूरा कार्यक्रम 8 घंटे में संपन्न होगा।

'अर्धसैनिक बलों के जवानों में बढ़े आत्महत्या के मामले', गृह मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया है कि बीते कुछ समय में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों में आत्महत्या के आंकड़े बढ़े हैं। पिछले 5 वर्षों में करीब 730 जवानों ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे कई निजी कारण शामिल हैं। इन घटनाओं में कमी लाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसने अपने सुझाव दिए हैं।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। बीते कुछ समय में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। गृह मंत्रालय ने राज्य सभा में यह जानकारी दी है। बीते 5 सालों में 730 जवानों ने आत्महत्या की है।

भारतीय खिलाड़ियों के साथ एडिलेड में 'मॉब लिंचिंग', बॉडी शेमिंग का करना पड़ा सामना; BCCI ने लिया बड़ा फैसला

भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए एडिलेड में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय टीम ने भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान फैंस के लिए स्टैंड खोल दिए थे। करीब 3000 से ज्यादा क्रिकेट फैंस भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को देखने पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

Realme 14 Pro स्मार्टफोन में मिलेगा 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा, जल्द होगा लॉन्च

Realme 14 Pro series रियलमी जल्द ही Realme 14 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Realme 14 Pro Realme 14 Pro Plus और Realme 14 Pro Lite लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले रियलमी 14 प्रो स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन साइट और Camera FV 5 डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।