Skip to main content

Maharashtra: तीसरी पारी के लिए तैयार फडणवीस... बीते 5 साल में ऐसा क्या हुआ कि फिर 'समंदर' बनकर लौटे देवेंद्र

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर आखिरकार विराम लग गया। बीते 5 सालों में फडणवीस ने संघ के कार्यकर्ता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अब जाकर 2024 में उन्हें इसका इनाम दिया गया है।

महाराष्ट्र में रस्साकशी खत्म हो गई है। देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज गुरुवार को वह मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन बीते 5 साल फडणवीस के लिए आसान नहीं थे।

वनप्लस ने भारत में शुरू किया प्रोजेक्ट स्टारलाइट, 2000 करोड़ के निवेश से ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सर्विस

वनप्लस ने आज भारत में प्रोडक्ट और सर्विसेज में इनोवेशन को गति देने के लिए अगले तीन सालों में 2000 करोड़ रुपये के एनुअल इन्वेस्टमेंट की घोषणा की है। प्रोजेक्ट स्टारलाइट इन्वेस्टेमेंट तीन मेजर सेक्टर्स पर फोकस्ड है- पहला ज्यादा ड्यूरेबल डिवाइस बनाना बेहतर कस्टमर सर्विस और इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स डेवलप करना। इससे ग्राहकों को कंपनी की ओर से बेहतर अनुभव मिलेगा।

Pushpa 2 Leaked: अरे तेरी... 'पुष्पा 2' को लगा बड़ा झटका, रिलीज के चंद घंटों में ऑनलाइन हुई लीक?

Pushpa 2 Online Leak पुष्पा- द रूल आज से वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस बीच मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है और पाइरेसी ने पुष्पा 2 में सेंध लगा दी है। जिसके चलते रिलीज के पहले दिन पुष्पा 2 ऑनलाइन लीक हो गई है।

'संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी, दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का DNA एक', अयोध्या में बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्‍या में रामकथा पार्क में रामायण मेला का उद्घाटन क‍िया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संभल ह‍िंसा पर बड़ा बयान द‍िया। योगी ने कहा संभल और बांग्‍लादेश की घटना एक जैसी है। दोनों घटनाओं में शाम‍िल लोगों का डीएनए एक है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ इसके बाद हनुमानगढ़ी एवं रामजन्मभूमि पहुंच दर्शन-पूजन करेंगे।

Apple iPhone 17 Pro में बड़े अपग्रेड की तैयारी, नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से बढ़ेगा बैटरी बैकअप

Apple ने अपने अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली हैं। 2025 में लॉन्च होने वाले iPhone 17 Pro और Pro Max को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें नई बैटरी टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। यह नई बैटरी टेक्नोलॉजी Low-Dielectric TEE है जो LTPO+ से अलग है। इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Mumbai: सलमान खान की शूटिंग साइट पर घुसा संदिग्ध, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दी धमकी, पुलिस ने लिया हिरासत में

मुंबई के जोन-5 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के शूटिंग स्थल में एक संदिग्ध घुस गया और उसने कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आगे की जांच जारी है।

Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी की पूजा में जरूर करें गणेश जी की आरती, मिलेगा पूर्ण फल

हर माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है और उनके निमित्त व्रत किया जाता है। ऐसे में आपको इस तिथि पर गणेश जी की पूजा के दौरान आरती का पाठ भी जरूर करना चाहिए ताकि आपके ऊपर गणपत्ति बप्पा की कृपा बनी रहे। 

हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय देव के रूप में पूजा जाता है। चतुर्थी तिथि पर विशेष रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। ऐसे में मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी का व्रत गुरुवार 05 अक्टूबर को किया जाएगा।