Skip to main content

Devendra Fadnavis: देंवेंद्र फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ, नेता से लेकर अभिनेता तक रहे मौजूद, देखिए समारोह की यादगार तस्वीरें

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ले ली है। मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हुआ। फडणवीस के साथ-साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज उपस्थित रहे।

रामनिवास गोयल ने लिया संन्यास तो एंबुलेंस मैन पर केजरीवाल ने चला दांव, शाहदरा से टिकट भी पक्का

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एंबुलेंस मैन पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। 

एक्टिंग से ब्रेक लेने की खबर के बीच दोबारा काम पर लौटे Vikrant Massey, शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के रिटायरमेंट पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। हर किसी को ये लगने लगा कि वह बॉलीवुड से नाता तोड़ने वाले हैं। फैंस को जानना था कि करियर के पीक पर एक्टर ने ऐसा फैसला क्यों लिया। इसके बाद एक्टर की इस मामले पर सफाई भी आई। वहीं अब देहरादून में वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते नजर आए।

हाल ही में विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की खबर शेयर करके फैंस को चौंका दिया था। कई लोगों को लगने लगा था कि मैसी हमेशा के लिए रिटायरमेंट ले रहे हैं। हालांकि एक्टर ने बाद में क्लियर किया कि वो फैमिली को समय देने के लिए और अन्य कारणों की वजह से ब्रेक ले रहे हैं

Tecno ने पेश किया अपना नया टैबलेट, 8,000mAh की बैटरी से है लैस, भर-भरकर मिलेंगे AI फीचर्स भी

Tecno Megapad 11 को पेश किया गया है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 11-इंच की स्क्रीन भी मौजूद है। ये टैब 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी के दावे के मुताबिक इससे सिंगल चार्ज में ही 15.1 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस टैबलेट की बाकी डिटेल।

SpiceJet का मुंबई व दिल्ली की उड़ान पर यू-टर्न, टिकट बुकिंग के बाद हो रहीं रद; अब हो रहा रिफंड

स्पाइसजेट ने गोरखपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए सीधी उड़ानों को रद्द कर दिया है जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पैसे वापस किए जा रहे हैं। इस कदम से यात्रियों में नाराजगी है और एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन के बीच समन्वय की कमी पर सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थानी फोक को नई पहचान देने में जुटे अजीत बैंसला, लॉन्च किया नया गाना 'तुम बदल गए राजा

'बैंसला म्यूजिक का नया गाना तुम बदल गये राजा ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। गाने ने राजस्थानी धुनों का स्वाद है जिसे हर कोई महसूस कर पाएगा। यह गाना डीजी मावई और पीएस क्वीन की आवाज में है। अजीत बैंसला ने साल 2017 में इसकी शुरुआत की थी। उनका मकसद राजस्थानी संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

राजस्थानी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना सकती है। बैंसला म्यूजिक (Bainsla Music) के सुपरहिट गाने 'तुम बदल गए राजा' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है। और यह हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है।

IND vs AUS: '100 प्रतिशत गलत', Pat Cummins ने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम में फूट की बात पर कमेंटेटर्स को लताड़ा

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने एडिलेड टेस्‍ट से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस की। कमिंस ने उन कमेंटेटर्स को लताड़ लगाई जिन्‍होंने जोश हेजलवुड के नाम का उपयोग करके ऑस्‍ट्रेलियाई ड्रेसिंग में आग लगाने की कोशिश की। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से डे/नाइट टेस्‍ट खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी जबकि कंगारू टीम सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी।