Skip to main content

संभल में फिर चला योगी सरकार का बुलडोजर, स्कूल के गेट के साथ तोड़ी गई दुकानें; मची खलबली

नगर के संभल गेट पर लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका का बुलडोजर गरजा। जहां पर नाले के ऊपर बने कॉलेज के गेट के साथ दुकानें व अवैध रूप से बने स्लैब बोर्ड आदि पर किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। बुलडोजर को गरजता देखकर खुद ही दुकानदार व लोग स्लैब आदि को तोड़ने लगे। नगर पालिका कर्मचारियों ने दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

स्वर्ण मंदिर के बाहर चली गोली, Sukhbir Badal को मारने का प्रयास; इस आतंकवादी संगठन से जुड़ा है आरोपी

स्वर्ण मंदिर के बाहर चली गोली है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने गोली चलाने के दोषी नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।

OnePlus 13 स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, OnePlus 12 के मुकाबले मिलेंगे ये 5 बड़े अपडेट

OnePlus 13 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने के बाद अब भारत और ग्लोबल मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है। इस फोन की मार्केट में सीधी टक्कर Samsung Galaxy S24 Ultra और Oppo Find X8 Pro जैसे स्मार्टफोन से होनी है। यहां हम आपको OnePlus 12 स्मार्टफोन के मुकाबले OnePlus 13 में मिलने वाले अपग्रेड के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

UP Board Exam 2025: परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका, 6 दिसंबर तक करें आवेदन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह 6 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रत्यावेदन दर्ज करा सकता है। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इस बार परीक्षा में 79 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष-2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने छात्र आवंटन के साथ जिले के 102 केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची में 12 नए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।

BAN Vs WI 2nd Test: तैजुल के 'पंजे' के कारण ड्रॉ हुई टेस्ट सीरीज, 15 साल बाद वेस्टइंडीज में जीती बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई। दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह बांग्लादेश की टीम ने 15 साल बाद वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट मैच जीता। बता दें कि अभी तक दोनों टीमों के बीच 11 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है जिसमें दो सीरीज बांग्लादेश ने जीती है जबकि 8 सीरीज वेस्टइंडीज ने जीती।

बांग्लादेश की टीम ने 15 साल के लंबे इंतजार के बाद वेस्टइंडीज की धरती पर पहला टेस्ट मैच जीता। भारत से लगातार दो मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के चलते बांग्लादेश की टीम पटरी पर लौट आई।

राजू के सच से उठेगा पर्दा! जांच करने सीकर जाएगी गाजियाबाद पुलिस; इन 5 सवालों ने केस को उलझाया

गाजियाबाद में 30 साल बाद मिले राजू केस में पुलिस कई सवालों में उलझ गई है। अब सच जानने पुलिस सीकर जाएगी। साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक व्यक्ति ने सीकर में युवक के एक परिवार के साथ रहने की जानकारी दी थी। सीकर के थाना प्रभारी से पुलिस ने बात की है। पुलिस जांच के लिए सीकर भी जाएगी।

साहिबाबाद। राजू के राजस्थान के सीकर के एक गांव में परिवार का बेटा बनकर रहने के मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साहिबाबाद पुलिस ने सीकर पुलिस से संपर्क किया है। जांच करने के लिए पुलिस सीकर भी जाएगी।

Jharkhand New Cabinet: कौन हैं सुरेश पासवान? जिन्हें झारखंड में RJD कोटे से मंत्री बनाने की है तैयारी

 झरखंड में 5 दिसंबर को नई कैबिनेट का गठन होने जा रहा है। इस कैबिनेट में देवघर के विधायक सुरेश पासवान का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। उन्हें 5 दिसंबर को राजभवन में शपथ दिलाई जा सकती है। बता दें कि सुरेश पासवान राजद विधायक दल के नेता भी हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।