Skip to main content

देश में इस शहर की हवा अमृत, GRAP की पाबंदियों ने भी दिल्ली को नहीं दिलाई राहत, नवंबर में रही सबसे ज्यादा प्रदूषित

नवंबर में देशभर में प्रदूषण बढ़ा 159 शहरों में पीएम 2.5 का स्तर मानक से अधिक रहा था। नवंबर महीने में देश की राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर था। नवंबर में पीएम 2.5 की मासिक औसत सांद्रता 249 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया है। ग्रेप लागू होने के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हुआ जबकि आइजोल सबसे ज्यादा स्वच्छ शहर रहा।

तमिलनाडु के मंत्री को भारी पड़ा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, खफा लोगों ने कीचड़ फेंका; अन्नामलाई ने साझा किया वीडियो

चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के 14 जिलों में काफी नुकसान हुआ है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने धर्मपुरी जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मंगलवार को उनके मंत्री के. पोनमुडी ने विल्लुपुरम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मगर यहां उनको लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

Video: 'तो आप ही दे दो सबके जवाब...' केंद्र सरकार के मंत्री पर क्यों भड़के ओम बिरला?

सोमवार को सरकार और विपक्षी दलों के बीच संसद में एक सप्ताह से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए सहमति बन गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सदस्यों को चेतावनी दी कि यदि स्थगन के कारण सदन की कार्यवाही और बाधित होती है तो उन्हें समय की हानि की भरपाई के लिए सप्ताहांत में कार्यवाही बुलानी पड़ेगी।

'नहीं ले रहा संन्यास,' 24 घंटे बाद बदले Vikrant Massey के सुर, एक्टिंग से रिटायरमेंट पर मारी पलटी?

Vikrant Massey Retirement बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने कल अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टिंग से संन्यास को लेकर सनसनी मचा दी थी। हर किसी को ये लगने लगा कि वह बॉलीवुड से नाता तोड़ने वाले हैं। लेकिन अब 24 घंटे बाद ही उनके सुर बदल गए हैं और उन्होंने रिटायरमेंट वाले अपने बयान पर सफाई दे डाली है।

Singham Again Box Office Day 32: हे हरि राम ये क्या हुआ! एक ही दिन में 'सिंघम अगेन' का बदल गया बॉक्स ऑफिस खेल

दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की आपस में टक्कर हुई थी। दोनों ही फिल्में अब तक थिएटर में टिकी हुई हैं। हालांकि सिंघम अगेन की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिल्म क हर दिन का कलेक्शन फैंस को झटका दे रहा है। सोमवार को फिल्म ने टोटल कितनी कमाई की चलिए देखते हैं आंकड़ें

तो उचित कद पर अटकी बात! मुंबई में फडणवीस... दिल्ली में अजित; शिंदे ने मायानगरी से क्यों बनाई दूरी?

महाराष्ट्र को पांच दिसंबर को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। उम्मीद है कि बुधवार को सस्पेंस भी खत्म हो जाए और सीएम चेहरे का एलान कर दिया जाए। एनसीपी नेता अजित पवार दिल्ली पहुंचे हैं। मंगलवार शाम उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होने की उम्मीद है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुबंई हैं। मगर कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे पैतृक गांव के बाद अब ठाणे में रुके हैं।

भारत-चीन के रिश्तों में हुआ सुधार, अब LAC में स्थिति बिल्कुल सामान्य; लोकसभा में बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को लोकसभा में चीन के बारे में बोले। उन्होंने कहा कि मैं सदन को भारत-चीन सीमा क्षेत्र में हाल के कुछ घटनाक्रमों और हमारे पूरे द्विपक्षीय संबंधों पर उनके प्रभावों से अवगत कराना चाहता हूं। सदन को पता है कि 2020 से हमारे संबंध असामान्य रहे हैं। चीनी की गतिविधियों की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द भंग हुआ।