Parliament Session: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन है। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में भाषण देंगे। जयशंकर सोमवार यानी आज लोकसभा में 12.10 बजे भारत-चीन संबंधों पर बयान देंगे। इसके अलावा किसानों के मुद्दे पर सदन में हंगामा हो सकता है। दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान आज दिल्ली कूच कर रहे हैं।
iPhone: लाइव फोटो को वीडियो में कन्वर्ट करना है बेहद आसान, यहां जानें तरीका
Apple का लाइव फोटो फीचर आपके सामान्य रोजमर्रा के iPhone फोटोज में कुछ एक्स्ट्रा चार्म जोड़ने का एक शानदार तरीका है। डिफॉल्ट रूप से इनेबल्ड लाइव फोटो ऑटोमैटिक तरीके से आपके iOS डिवाइस पर शटर बटन दबाने से पहले और बाद में 1.5 सेकंड के अंतराल को रिकॉर्ड और इंटीग्रेट करता है। इस फोटो को वीडियो में कन्वर्ट करने का तरीका यहां जानें।
Vikrant Massey के अलावा इन सेलेब्स ने करियर की पीक पर बॉलीवुड को कहा अलविदा, हर कोई रह गया था हैरान
द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले विक्रांत मैसी ने आज अपनी पोस्ट से सबको हैरान कर दिया। एक्टर ने करियर के पीक पर फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। विक्रांत के ऐसा करने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आइए इस बीच जानेंगे ऐसे कितने सेलेब्स हैं जिन्होंने करियर की पीक पर फिल्मी गलियारों से खुद को अलग कर लिया था।
Hyundai ने November 2024 में की 61252 यूनिट्स कारों की बिक्री, HyCNG कारों का रहा 14.4 फीसदी योगदान
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने कुल 61252 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें से कितनी यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है और कितनी कारों को देश में खरीदा गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कितनी बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
Champions Trophy 2025 पर गहरा गया विवाद, Shoaib Akhtar बोले- उन्हें वहीं जाकर मारके आओ…
Shoaib Akhtar Statement पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने Champions Trophy 2025 विवाद के बीच अपने बयान से खलबली मचा दी हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान टीम को भारत जाकर भविष्य में आईसीसी इवेंट्स खेलने से इनकार नहीं करना चाहिए बल्कि पाकिस्तान टीम को ऐसा तैयार करना चाहिए कि वह भारत को उसी की सरजमीं में हराकर वापस लौटे।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी विवाद को अपने एक बयान से और बढ़ा दिया हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन इसका वेन्यू और शेड्यूल पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है।
छोटे पर्दे से शुरू बड़े पर्दे पर खत्म, कुछ ऐसा रहा Vikrant Massey का 17 साल का एक्टिंग करियर
हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल होता है। लेकिन अब अगले साल विक्रांत बतौर एक्टर इंडस्ट्री में नजर नहीं आएंगे। इसका एलान उन्होंने देर रात कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक विक्रांत का 17 साल का एक्टिंग करियर कैसा रहा।
नूंह में दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची की हत्या, पहाड़ी से फेंक दिया शव
हरियाणा के नूंह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिनगवां के एक गांव में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी गांव का ही युवक है जो शराब के नशे में था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह। पिनगवां के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर गांव की पहाड़ी में ले जाकर गांव के युवक ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक ने बच्ची की हत्या कर शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया।