कल होगा Skoda Kylaq के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान, औपचारिक बुकिंग भी होगी शुरू
स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से नवंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च की गई सबसे सस्ती एसयूवी Skoda Kylaq की औपचारिक तौर पर सोमवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही गाड़ी के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान भी कर दिया जाएगा। इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।
Upcoming Phone: दिसंबर में लॉन्च होंगे कई दमदार स्मार्टफोन, Vivo और iQOO हैं तैयार
Upcoming Phones in December 2024 नवंबर की तरह दिसंबर के महीने में भी नए स्मार्टफोन लॉन्च होने का सिलसिला थमने वाला नहीं है। इस महीने वीवो और आईकू समेत कई कंपनियां नए फोन लेकर आ रही हैं। 3 दिसबंर को आईकू 13 भारत में एंट्री लेने वाला है तो अगले ही हफ्ते रेडमी नोट 14 सीरीज लॉन्च हो जाएगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Pink Ball Test में धांसू है Virat Kohli का रिकॉर्ड, जानें डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले भारतीय
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का यह मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा। एडिलेड ओवल के मैदान पर यह टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा। पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 3 में जीत दर्ज की है।
'हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने से भेदभाव कर रहा केंद्र', सीएम सुक्खू बोले- आपदा के समय मांगे थे 10 हजार करोड़
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां गैर भाजपा सरकारें हैं वहां पर ऐसी सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आपदा के बाद राज्य सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन अभी तक नहीं मिले हैं।
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि केंद्र सरकार हिमाचल सरकार के साथ भेदभाव कर रही है। जहां-जहां पर गैर भाजपा सरकारें हैं, वहां पर ऐसी सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है
Bobby Deol ने 'Animal' के 1 साल पूरे होने का मनाया जश्न, नोट के साथ शेयर की खौफनाक तस्वीरें
एनिमल फिल्म को रिलीज हुए 1 साल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। बॉबी देओल के किरदार को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले बॉबी देओल ने मूवी की सफलता पर खास पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।
MNS नेता अविनाश जाधव ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लिया फैसला
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव ने विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए ठाणे और पालघर जिलों के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि विगत विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अविनाश जाधव ठाणे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधायक संजय केलकर से हार गए।
ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव ने विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए ठाणे और पालघर जिलों के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है।
Waqf Bill: 'वक्फ की कितनी संपत्तियों पर है कब्जा', संसदीय समिति ने राज्यों से मांगा ब्योरा; सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में जिक्र
संसदीय समिति ने राज्यों से वक्फ संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। यह भी कहा गया है कि उन संपत्तियों की जानकारी भी दें जिन पर राज्य सरकार या उनकी एजेंसियों का कब्जा है। समिति ने वक्फ बोर्ड के साथ चल रहे कानून विवाद वाली संपत्तियों का भी अपडेट मांगा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में वक्फ संपत्तियों पर कब्जे का जिक्र किया गया है।